Dhurva Hit and Run Case : दुर्घटना नहीं हत्या, पैर कटकर हो गया था अलग, ये था पूरा मामला…

Dhurva Hit and Run Case

रांची – राजधानी रांची के धुर्वा में 14 जून को हुए सड़क दुर्घटना मामले के आरोपी को धुर्वा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के मुख्य आरोपी का नाम कुंदर गिरि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की जिसमें पुलिस को अहम जानकारी मिली कि यह महज दुर्घटना नहीं बल्कि साजिश के तहत हत्या का प्रयास था।

ये भी पढ़ें- Big Breaking : होटल मौर्या में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिला गिरफ्तार… 

पूछताछ के दौरान आरोपी कुंदर गिरि ने बताया कि उसके और घायल विवेक सोनी के बीच पुरानी रंजिश थी। इसी के तहत 14 जून की सुबह में आरोपी ने जानबूझकर विवेक सोनी की स्कूटी को टक्कर मारी थी। हालांकि इस घटना में वह बच गया और उसका पैर कटकर अलग हो गया था। इस घटना में एक महिला सोमा सरकार भी गंभीर रुप से घायल हो गई थी।

Dhurva Hit and Run Case : घायल के पिता ने थाने में दर्ज करायी थी प्राथमिकी

बता दें कि इस घटना के बाद विवेक सोनी के पिता ने कार चालक के खिलाफ धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जिसके बाद पुलिस ने दो दिनों के अंदर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

ये भी पढ़ें- Big Breaking : होटल मौर्या में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिला गिरफ्तार… 

आरोपी की गिरफ्तारी से पहले पुलिस यह मानकर चल रही थी कि यह महज एक सड़क दुर्घटना थी पर आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस भी आश्चर्यचकित थी कि यह एक दुर्घटना नहीं बल्कि सोची समझी चाल के तहत हत्या का प्रयास था जिसे सड़क दुर्घटना का रंग दिया जा रहा था।

Dhurva Hit and Run Case : जाने क्या था पूरा मामला

बता दें कि राजधानी रांची में 14 जून को दिन में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी थी। जहां एक महिला सोमा सरकार व पुरुष विवेक सोनी गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। यह घटना धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 में घटी थी। दुर्घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : ट्रक लूटकांड का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार… 

जहां पर व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद धुर्वा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

Dhurva Hit and Run Case : विपरीत दिशा से आकर कार ने मारी थी टक्कर

स्कूटी पर सवार होकर विवेक सोनी और सोमा सरकार जगन्नाथपुर की ओर जा रहे थे इसी दौरान एक कार ने दोनों को विपरीत दिशा से आकर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद विवेक का पैर कार में फंस गया था जिसे कार ने करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

छोटानागपुर 4 22Scope News

ये भी पढे़ं- Seraikela में जहरीली शराब पीने से शख्स की मौत, संजय सेठ ने… 

स्कूटी सवार का पैर कटकर अलग हो गया था

जिसके बाद विवेक का पैर कटकर शरीर से अलग हो गया था। कार चालक ने टक्कर के बाद बीच सड़क पर गिरी सोमा सरकार के ऊपर भी कार चला दी थी जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। घटना में महिला सर और शरीर पर गंभीर चोट लगी है। अस्पताल में भर्ती व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...