एक ही परिसर में अनुसंधान, प्रशिक्षण व आवास, नया मत्स्य विकास भवन तैयार, मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया निरीक्षण

पटना : बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने मीठापुर स्थित नवनिर्मित मत्स्य विकास भवन का निरीक्षण किया। मत्स्य निदेशालय के अंतर्गत इस अत्याधुनिक मत्स्य विकास भवन का निर्माण कराया गया है। इस दौरान मंत्री ने बताया कि भवन में मत्स्यपालन अनुसंधान केंद्र तथा आधुनिक प्रयोगशालाओं की स्थापना की गई है, जहां मत्स्य प्रक्षेत्र के विकास से संबंधित अनुसंधान एवं प्रशिक्षण कार्य संचालित किए जाएंगे। इससे राज्य में मत्स्य उत्पादन की गुणवत्ता एवं उत्पादकता में वृद्धि सुनिश्चित होगी।

एक ही परिसर में हर समाधान

लगभग 2.43 एकड़ क्षेत्र में फैला यह परिसर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। भवन में राज्य के सभी जिलों से आने वाले मत्स्य किसानों को वैज्ञानिक, उन्नत एवं नवाचार आधारित तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त परिसर में प्रशिक्षणार्थियों के लिए सुसज्जित छात्रावास (हॉस्टल) का निर्माण भी कराया गया है, ताकि दूरदराज से आने वाले किसानों को समुचित आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सके।

Mantri Surendra Mehta 1 22Scope News

वैज्ञानिक तकनीक का प्रशिक्षण और ठहरने की सुविधा

मत्स्य निदेशालय को शीघ्र ही इस नवनिर्मित विकास भवन में स्थानांतरित किया जाएगा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी और मत्स्य कृषकों को सेवाएं और अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराई जा सकेंगी। विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने प्रत्येक तल पर जाकर वहां उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी पदाधिकारियों से प्राप्त की और उनके प्रभावी उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Mantri Surendra Mehta 22Scope News

कृषि रोड मैप के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है – मंत्री सुरेंद्र मेहता

उन्होंने कहा कि कृषि रोड मैप के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य में मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ मत्स्य किसानों को मिल रहा है। बिहार सरकार का लक्ष्य राज्य को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है, और इस दिशा में हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नवनिर्मित भवन की सुविधाओं का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित कर किसानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त मत्स्य निदेशक दिलीप कुमार सिंह, संयुक्त मत्स्य निदेशक (प्रशिक्षण एवं प्रसार) गौरीशंकर, संयुक्त मत्स्य निदेशक (अनुसंधान) देवेन्द्र नायक सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : यूनानी दिवस-2026 पर ज्ञान भवन में वैज्ञानिक संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन…

JSSC Excise Constable Recruitment: 1941 उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर! JSSC...

JSSC Excise Constable Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा-2023 के लिए मेडिकल जांच का शेड्यूल जारी करके भर्ती प्रक्रिया को...

Deoghar Nagar Nigam: सावन शुरू होने से पहले बाबा मंदिर रोड...

Deoghar Nagar Nigam: श्रावण के पवित्र महीने की तैयारियों के बीच, देवघर नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बाबा बैद्यनाथ...

Garhwa News: रंका में श्रद्धा और भाईचारे के साथ निकला मुहर्रम...

Garhwa News: रंका सब-डिविजन हेडक्वार्टर और आसपास के ग्रामीण और शहरी इलाकों में मुहर्रम का त्योहार श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक भक्ति के साथ मनाया...