Advertisment

Mumbai : मोस्ट स्ट्रीम्ड फीमेल आर्टिस्ट बनी श्रेया घोषाल ….JioSaavn के इंडिया सुपरहिट्स अवार्ड्स से मिली भारत के म्यूज़िक को पहचान

Mumbai : JioSaavn ने इंडिया सुपरहिट्स अवार्ड्स के दूसरे एडिशन के विजेताओं की घोषणा कर दी है। 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2025 के बीच प्लेटफ़ॉर्म पर स्ट्रीमिंग और एंगेजमेंट डेटा के आधार पर तय होने वाले इंडिया सुपरहिट्स अवार्ड्स, भाषाओं – क्षेत्रों और क्रिएटिव भूमिकाओं में भारतीय श्रोताओं की पसंद को दिखाता है। इंडिया सुपरहिट्स अवार्ड्स 10 भाषाओं – हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, भोजपुरी, बंगाली और मराठी में म्यूज़िक को सम्मानित करता है। हर भाषा में ये अवार्ड्स पाँच खास कैटेगरी – सबसे ज़्यादा स्ट्रीम किया गया गाना, सबसे ज़्यादा स्ट्रीम की गई महिला कलाकार, सबसे ज़्यादा स्ट्रीम किया गया पुरुष कलाकार, सबसे ज़्यादा स्ट्रीम किया गया गीतकार और सबसे ज़्यादा स्ट्रीम किया गया कंपोज़र – में बेहतरीन काम को पहचानते हैं। इसमें कलाकारों और इस काम के पीछे के क्रिएटिव टैलेंट दोनों को दिखाया जाता है।

भारत के कलाकारों ने देशभर में बनाई पहचान

इंडिया सुपरहिट्स अवार्ड्स के दूसरे एडिशन के बारे में बात करते हुए, JioSaavn के स्पोक्सपर्सन ने कहा, “हमें भारत के सबसे पसंदीदा कलाकारों को ये अवॉर्ड देते हुए बहुत खुशी हो रही है। इन कलाकारों ने देश भर में अपने लाखों सुनने वालों को खुश किया है। हमारे प्लेटफॉर्म पर उनकी स्ट्रीम इस बात की सच्ची झलक हैं कि भारत क्या सुन रहा है।” इस साल के नतीजों से सुनने के कई साफ पैटर्न पता चलता है।
हिंदी फिल्म म्यूज़िक ने देश भर में अपनी पहुंच बनाए रखी, जिसमें ‘सैयारा’ जैसे बड़े पैमाने पर स्ट्रीम किए गए ट्रैक को सबसे ज़्यादा सुना गया। जबकि अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल जैसे कलाकारों ने पूरे साल मज़बूत और लगातार जुड़ाव बनाए रखा। म्यूज़िक डायरेक्टर – तनिष्क बागची और गीतकार – इरशाद कामिल भी अपनी-अपनी कैटेगरी में विजेता बने। ये नतीजे बड़े पैमाने पर सुनने के व्यवहार को बनाने में फिल्म आधारित म्यूज़िक के स्थायी प्रभाव को दिखाते हैं।

मोस्ट स्ट्रीम्ड फीमेल आर्टिस्ट बनी श्रेया घोषाल

मशहूर आर्टिस्ट और ‘मोस्ट स्ट्रीम्ड फीमेल आर्टिस्ट’ की विनर, श्रेया घोषाल ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि मैंने अपने साल की शुरुआत इतने पॉजिटिव नोट पर की है। वहीं, ‘मोस्ट स्ट्रीम्ड कंपोजर’ के विनर – तनिष्क बागची ने कहा, “ये अवार्ड्स सच में दिखाता हैं कि आज इंडिया क्या सुन रहा है।  ‘सैयारा’ के लिए हिंदी में ‘सॉन्ग ऑफ़ द ईयर’ जीतने पर मोहित सूरी ने कहा, “मुझ पर स्टूडियो की विरासत को बनाए रखने और अपना ट्रैक रिकॉर्ड बनाए रखने का बहुत ज़्यादा प्रेशर था।

मैं चाहता था कि सैयारा का म्यूज़िक सच में ऑडियंस से जुड़े। मैं शुक्रगुजार और राहत महसूस कर रहा हूं कि इंडिया ने इसे बार-बार स्ट्रीम किया है और JioSaavn ने इंडिया सुपरहिट्स अवार्ड्स 2026 के जरिए सैयारा के लिए उनके प्यार को पहचाना है। थैंक यू इंडिया! हमारे फेवर में अपना फैसला देने के लिए। थैंक यू, JioSaavn”

इसके अलावा, रीजनल म्यूज़िक ने पूरे साल ज़बरदस्त रफ़्तार बनाए रखी। भोजपुरी और मराठी में ऑडियंस की मज़बूत लॉयल्टी देखी गई, जिसमें ‘दिलवा ले जा रुमाल में’ और ‘शकी’ जैसे ट्रैक बहुत पसंद किए गए और बार-बार बजाए गए। पवन सिंह, शिल्पी राज और संजू राठौड़ जैसे आर्टिस्ट्स ने सुनने वालों के साथ लगातार जुड़ाव पाया जो गहरे कल्चरल कनेक्शन को दिखाता है।

JPSC Scam: रांची के होटल से चलता था सेटिंग का नेटवर्क!...

जेपीएससी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा। सीआईडी के अनुसार मुख्य आरोपी अभय तिवारी ने रांची के एक होटल को लीज पर लेकर कथित...

Ranchi Land Rate Update: एक अगस्त से ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन...

रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में 1 अगस्त से जमीन, भवन और फ्लैट की नई सरकारी दरें लागू होंगी। नामकुम, कांके और रातू समेत कई...

Ranchi Birth Death Certificate: नगर निगम ने जारी किए 7,991 प्रमाण...

रांची नगर निगम ने अप्रैल से 24 जुलाई तक 7,991 जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए। जन्म के 587 और मृत्यु के 236...