सिमडेगा सदर अस्पताल का अल्ट्रासाउंड मशीन बना हाथी दांत…..सोनोग्राफी के लिए महिलाओं को जाना पड़ रहा रांची

सिमडेगा सदर अस्पताल में एक महीने पहले अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई गई थी। जिसका उद्घाटन भी किया गया था। लेकिन अल्ट्रासाउंड मशीन महज हाथी दांत साबित होने लगा है। अल्ट्रासाउंड मशीन सिर्फ नाम का रह गया है। क्योंकि मशीन तो है लेकिन यहां एक रेडियोलॉजिस्ट देना मुनासिब नहीं समझा। जिसकी वजह से अल्ट्रासाउंड मशीन का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है।

अल्ट्रासाउंड मशीन तो है लेकिन रेडियोलॉजिस्ट नहीं

सिमडेगा सदर अस्पताल का भवन सुसज्जित हाई टेक स्वास्थ्य उपकरणों के साथ चकचक है। लेकिन आज सिमडेगा के मरीजों को यहां संपूर्ण स्वास्थ्य सुविधा से महरूम रखा जा रहा है। सदर अस्पताल में मरीजों को सुविधा देने के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले महीने हीं उद्घाटन की गई।  लेकिन आज भी अधिकांश जिला वासियों को अल्ट्रासाउंड सेवा के लिए रांची, राउरकेला और कोलेबिरा का सहारा लेना पड़ता है। क्योंकि वहां कोई रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। नतीजन इस अल्ट्रासाउंड सेवा का लाभ जिला वासियों को नहीं मिल रहा है। बस अति आवश्यक होने पर सिर्फ अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं को अस्पताल की महिला डॉक्टर द्वारा जैसे तैसे अल्ट्रासाउंड किया जाता है। ये हम नहीं खुद सिमडेगा के सिविल सर्जन कह रहे हैं।

हर घर स्वास्थ्य सुविधा..सरकार के दावों का क्या ?

अब रेडियोलॉजिस्ट नहीं रहेगा तो अस्पताल में बिना भर्ती मरीजों का अल्ट्रासाउंड कौन करेगा? मशीन तो है, लेकिन जिला वासियों को अल्ट्रासाउंड सेवा के लिए रेडियोलॉजिस्ट आने का इंतजार करना होगा। वह भी कब आएगा कोई नहीं जानता। जिला वासियों को मुंह चिढ़ाती सदर अस्पताल का ये ताला बंद अल्ट्रासाउंड सेक्शन हाथी दांत साबित होने लगा है। ये बात भी खुद सिविल सर्जन डॉ सुंदर मोहन सामद ने किया। अब स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सिमडेगा वासियों को रांची और राउरकेला जाना पड़ेगा तो सरकार के हर गांव तक स्वास्थ्य सुविधा देने के वादे का क्या होगा।

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...