SSC MTS Exam Fraud: धनबाद में ब्लूटूथ से नकल करते 3 Arrest, 8 लाख में पास कराने की डील का खुलासा

 धनबाद में SSC MTS परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते दो अभ्यर्थी और सेंटर मैनेजर गिरफ्तार। 8 लाख में पास कराने की डील, सीबीआई ने भी की पूछताछ।


SSC MTS Exam Fraud धनबाद: धनबाद में एसएससी की मल्टी टास्किंग स्टाफ परीक्षा के दौरान कदाचार का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने परीक्षा में नकल करते दो अभ्यर्थियों और सेंटर मैनेजर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गोविंदपुर के भूईफोड़ मंदिर के पास स्थित मिनेरवा डिजिटल परीक्षा केंद्र में गुरुवार को की गई।

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार अभ्यर्थियों में बिहार के लखीसराय निवासी रौनक कुमार और नवादा निवासी बिट्टू कुमार शामिल हैं। सेंटर का रजिस्ट्रेशन मैनेजर शशि कुमार, जो नालंदा जिला का रहने वाला है, को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


Key Highlights

  1. धनबाद में SSC MTS परीक्षा के दौरान तीन आरोपी गिरफ्तार

  2. ब्लूटूथ डिवाइस और मोबाइल फोन जब्त

  3. 8 लाख रुपये में परीक्षा पास कराने की डील

  4. बिहार और झारखंड का संगठित गिरोह सक्रिय

  5. सीजीएल धन उगाही मामले में फरार अनीश पटना से गिरफ्तार


SSC MTS Exam Fraud:ब्लूटूथ डिवाइस से हो रही थी नकल

पुलिस के अनुसार दोनों अभ्यर्थी सूक्ष्म ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर परीक्षा दे रहे थे। उनके पास से दो ब्लूटूथ डिवाइस, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए गए हैं। सेंटर मैनेजर पर आरोप है कि उसने ही इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस उपलब्ध कराई थी।

परीक्षा के दौरान कदाचार की सूचना मिलते ही केंद्रीय जांच ब्यूरो के अधिकारी भी गोविंदपुर थाना पहुंचे और गिरफ्तार अभ्यर्थियों व सेंटर स्टाफ से पूछताछ की। पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

SSC MTS Exam Fraud:8 लाख में पास कराने की डील

सिटी एसपी के अनुसार बिहार और झारखंड का एक संगठित गिरोह एसएससी एमटीएस परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने के नाम पर सक्रिय था। दोनों अभ्यर्थियों से 8 लाख रुपये में परीक्षा पास कराने की डील की गई थी। 50-50 हजार रुपये अग्रिम लिए गए थे, जबकि परीक्षा समाप्ति के बाद ढाई-ढाई लाख रुपये और देने थे।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं और कितने अभ्यर्थियों से इस तरह की डील की गई थी।

SSC MTS Exam Fraud:सीजीएल धन उगाही मामले में अनीश गिरफ्तार

इधर रांची में सीजीएल परीक्षा धन उगाही मामले में फरार प्रमुख आरोपी अनीश को एसआईटी ने पटना से गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से बिहटा का निवासी है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाया जा रहा है। पहले गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में उसका नाम लिया था। एसआईटी उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है।

मामला अपराध अनुसंधान विभाग की विशेष जांच टीम के अधीन है, जो पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...