झारखंड में Nagar Nikay चुनाव के बीच आई बड़ी खबर, जानिए क्या है अपडेट

Jharkhand: झारखंड में लंबे समय के बाद Nagar Nikay चुनाव होने वाले हैं। 23 फरवरी को मतदान होंगे इससे जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बता दें झारखंड में नगर निकाय चुनाव के दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

अधिक से अधिक मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे

राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड के पत्रांक 238, दिनांक 30 जनवरी 2026 के आलोक में मतदान की तिथि 23 फरवरी 2026 यानी सोमवार को संबंधित नगर पालिका क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 25 के तहत घोषित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

Read More: JPSC Recruitment 2026: इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेज में 366 पदों पर Vacancy, जानें आवेदन तिथि 

विभाग के द्वारा जारी की गई अधिसूचना

विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, झारखंड में जिन नगर पालिका क्षेत्रों में मतदान होना है, वहां अवस्थित सभी सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ सार्वजनिक प्रतिष्ठान भी 23 फरवरी को बंद रहेंगे। विभाग के द्वारा छुट्टी की घोषणा इसलिए की गई है क्योंकि मतदान के दिन किसी का वोट ऑफिशियल कामों के कारण न छुटे। सभी लोग फ्री माइंड से अपने मत का प्रयोग कर सके।

जल्द चुनी जाएगी शहर की सरकार

झारखंड में कुल 48 Nagar Nikay में चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर प्रत्याशी के साथ साथ जनता भी उत्साहित है, चुनाव के बाद शहरों की अपनी सरकार होगी, फिलहाल शहर में सरकार नहीं होने के कारण आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चुनावी नतीजों के बाद अब शहर में सरकार बनने के बाद बुनियादों सुविधाओं के लिए जनता की परेशानी दूर हो जाएगी।

 

 

Jharkhand Governor Meeting: झारखंड के विश्वविद्यालयों पर राज्यपाल से मंथन, शिक्षा...

Jharkhand Governor Meeting, रांची: झारखंड के राज्यपाल से राजभवन में आत्मीय मुलाकात कर राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: मुजफ्फरपुर में HDFC बैंक शाखा में...

Muzaffarpur HDFC Bank Ganesh Puja: HDFC बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को भगवान श्री गणेश की विधिवत स्थापना की गई। बैंक के...

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...