Jharkhand Board Exam 2026: मैट्रिक 17 फरवरी को समाप्त, Result अप्रैल में संभावित

Jharkhand Board Exam 2026: झारखंड में मैट्रिक 17 फरवरी और इंटर 24 फरवरी को समाप्त। होली के बाद कॉपियों का मूल्यांकन, इस बार रिजल्ट एक माह पहले जारी हो सकता है।


Jharkhand Board Exam 2026 रांची: झारखंड में मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षाएं अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी को समाप्त हो जाएगी, जबकि इंटर की परीक्षा 24 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा समाप्त होते ही उत्तरपुस्तिकाओं के उठाव और मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Jharkhand Board Exam 2026:होली के बाद शुरू होगा मूल्यांकन

परीक्षा केंद्रों से उत्तरपुस्तिकाओं का उठाव परीक्षा खत्म होने के साथ ही प्रारंभ होगा। मूल्यांकन केंद्रों का निर्धारण पहले ही कर लिया गया है। होली के बाद कॉपियों की जांच का कार्य शुरू किया जाएगा और अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक मूल्यांकन कार्य पूरा होने की संभावना है।

इस वर्ष परीक्षा पूर्व के वर्षों की तुलना में लगभग दस दिन पहले शुरू हुई थी, जिससे परिणाम भी समय से पहले जारी करने की तैयारी की जा रही है।


Key Highlights

  1. मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी और इंटर 24 फरवरी को समाप्त

  2. होली के बाद उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू

  3. अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक मूल्यांकन कार्य पूरा होने की संभावना

  4. मैट्रिक रिजल्ट अप्रैल अंत या मई के पहले सप्ताह में संभव

  5. आठवीं, नौवीं और 11वीं का परिणाम 31 मार्च तक जारी हो सकता है


Jharkhand Board Exam 2026:इस बार रिजल्ट एक माह पहले संभव

अब तक मैट्रिक का रिजल्ट सामान्यतया मई के अंत तक जारी होता रहा है, लेकिन इस वर्ष परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के प्रथम सप्ताह में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं इंटर के तीनों संकायों का रिजल्ट मई माह में जारी किया जा सकता है। शिक्षा विभाग ने इस बार समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया है।

Jharkhand Board Exam 2026:आठवीं, नौवीं और 11वीं का परिणाम भी मार्च में

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल को निर्देश दिया है कि कक्षा आठवीं, नौवीं और 11वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 31 मार्च तक जारी किया जाए।

ऐसे में इन कक्षाओं के छात्रों को भी मार्च के अंत तक परिणाम मिलने की संभावना है। विभाग का उद्देश्य सभी बोर्ड कक्षाओं के परिणाम समय पर घोषित कर शैक्षणिक सत्र को सुचारू रखना है।

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...

Jharkhand Congress SIR Protest: दिल्ली में जुटे झारखंड कांग्रेस के दिग्गज,...

Jharkhand Congress SIR Protest, Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute: लोकगायक सुनील छैला बिहारी की जमीन...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute, देवघर: बिहार के प्रसिद्ध अंगिका और भोजपुरी लोकगायक सुनील छैला बिहारी (सुनील कुमार) की देवघर स्थित जमीन को लेकर...