झारखंड में बिजली टैरिफ वृद्धि को लेकर जल्द होगी जनसुनवाई, JBVNL ने…

झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। झारखंड में प्रस्तावित बिजली टैरिफ वृद्धि को लेकर आम जनता से सुझाव लिए जाने हैं और इस सुझाव के लिए जनसुनवाई की प्रक्रिया भी जल्द शुरु होने वाली है। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (JBVNL) ने सभी प्रमंडलों में जनसुनवाई की तिथियां भी जारी कर दी है।

इन तिथियों पर होगी सुनवाई

JBVNL के द्वारा जारी तिथि के अनुसार पहली जनसुनवाई 19 फरवरी को दोपहर तीन बजे चाईबासा के पिल्लई हॉल में होगी। 21 फरवरी को 3:30 बजे डालटेनगंज टाउन हॉल में, 26 फरवरी को 11:30 बजे दुमका के कृषि पार्क, करहरबिल में सुनवाई होगी। 27 फरवरी को धनबाद के कोयला नगर, बीसीसीएल कम्युनिटी हॉल में दोपहर तीन बजे तथा 28 फरवरी को 3:30 बजे रांची के करमटोली चौक स्थित आइएमए हॉल में अंतिम जनसुनवाई होगी।

Read More: SSP, सिटी SP व अधिकारियों ने हॉस्टल संचालकों के साथ की बैठक, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर दिए कई आदेश…

अन्य प्रस्तावों पर भी होगी सुनवाई

16 फरवरी को आदित्यपुर में टाटा स्टील यूटिलिटी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, 17 फरवरी को जमशेदपुर में टाटा स्टील लिमिटेड और टाटा पावर कंपनी लिमिटेड, 18 फरवरी को आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड तथा 20 फरवरी को इनलैंड पावर लिमिटेड और झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के प्रस्तावों पर जनसुनवाई होगी। इसके अलावा डीवीसी के टैरिफ पर 24 फरवरी को हजारीबाग और 25 फरवरी को मैथन, धनबाद में सुनवाई होगी।

सुनवाई के बाद लिया जाएगा अंतिम निर्णय

बता दें बिजली उपभोक्ताओं, सामाजिक संगठनों और उद्योग प्रतिनिधियों से मिलने वाली आपत्तियों और सुझावों के आधार पर JBVNL नये टैरिफ पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

 

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...