तुरकौलिया थाना क्षेत्र में चोरी के कांडों संलिप्त 4 अभियुक्त गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी की गई मोबाइल फोन बरामद की गई है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। तुरकौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सात अगस्त 2025 की रात्रि गोविंदापुर बाजार स्थित आनंद खाद्य-बीज भंडार में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर दो मोबाइल फोन, नगद राशि एवं महत्वपूर्ण कागजात की चोरी कर ली थी।

तुरकौलिया थाना में BBS के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी

इस संबंध में तुरकौलिया थाना कांड संख्या-385/25, धारा 334(1)/303(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान एवं सघन छापेमारी अभियान के बाद पुलिस ने चोरी की गई मोबाइल फोन बरामद करते हुए मामले में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नसरूद्दीन अंसारी , शमशाद आलम, दीपक कुमार और फुर्तिलाल सहनी के रूप में की गई है। पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है व मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Motihari Police 1 3 22Scope News

यह भी पढ़े : अब गयाजी में हुई जंगली हाथी की एंट्री, देखते ही दुकानदारों ने अपनी दुकाने करने लगे बंद, वन विभाग की टीम भागने में जुटी…

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharia Baliapur Road Repair: 44 करोड़ की सड़क फिर बनी चर्चा...

Jharia Baliapur Road Repair: झरिया की विधायक रागिनी सिंह, सड़क निर्माण विभाग (RCD) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मिथिलेश कुमार और BCCL के अधिकारियों ने रविवार को...

Ramgarh Road Repair: सरकार का इंतजार छोड़ ग्रामीणों ने खुद सुधारी...

Ramgarh Road Repair: जिले के मांडू ब्लॉक में कंजगी मोड़ से चापरी मोड़ तक जाने वाली लगभग तीन किलोमीटर लंबी सड़क की खस्ताहाल स्थिति से...

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...