Hazaribagh में बढ़ रहा हाथियों का आतंक, इस ऐप की मदद से आप कर सकते हैं अपना बचाव,वन विभाग भी…

Hazaribagh: झारखंड में इन दिनों हाथियों का आतंक बढ़ गया है। हाथियों ने Hazaribagh, रामगढ़ जैसे इलाकों में अब तक कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस इलाके में पांच हाथियों के झुंड ने आतंक फैला रखा है। पांच हाथियों में से एक मादा है, जो बहुत आक्रामक है।

वन विभाग कर रहा है तैयारी

बता दें यह मादा हाथी इंसानों को निशाना बना रही है। अब Hazaribagh वन विभाग की टीम इस मादा हाथी को काबू में करने की तैयारी कर रही है ।

डीएफओ विकास कुमार उज्ज्वल ने दी जानकारी

इस बारे में डीएफओ विकास कुमार उज्ज्वल ने बताया कि हाथी को नियंत्रित करने की तैयारी चल रही है। हाथी को ट्रेंकुलाइज किया जाएगा। हाथी को नियंत्रित करने के लिए एक क्यूआरटी भी बुलाई गई है। डीएफओ ने आगे यह भी बताया कि ओडिशा से एक टीम हजारीबाग पहुंच रही है, जिसमें एक पैदल दस्ता भी शामिल है, जो हाथियों को खदेड़कर उन्हें वास्तविक क्षेत्र में ले जाएगा।

हाथी ऐप कर सकता है आपका बचाव

बता दें झारखंड सरकार ने बीते दिनों हाथी के आतंक से राज्य को मुक्त करने पर सख्त पहल की है साथ ही हाथी से हुए आतंक पर जल्द से जल्द मुआवजा देने की भी बात कही है। झारखंड सरकार और वन विभाग ने हाथी ऐप बनाया है, जो हाथियों की लोकेशन के बारे में जानकारी देगा और लोगों को उनके संभावित रिलोकेशन के बारे में अलर्ट करेगा।

 

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...