Jharkhand: झारखंड निकाय चुनाव को लेकर राजधानी रांची के भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी Roshni Khalko ने आज सहजानंद चौक स्थित अपने प्रधान कार्यालय में निकाय चुनाव को लेकर संकल्प पत्र जारी किया ।
कई भाजपा नेता रहे मौजूद
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, रांची के विधायक सीपी सिंह समेत कई भाजपा के नेता मौजूद रहे ।
रमेश सिंह ने क्या कहा-
इस दौरान भाजपा नेता रमेश सिंह ने बताया की राजधानी रांची को और कैसे बेहतर किया जाए इस विजन को इस संकल्प मंत्र के माध्यम से जनता के बीच रखने का काम किया हूं आने वाले दिनों में इस शहर को कैसे स्मार्ट शहर बनाया जाए उसको लेकर एक रोड मैप हमने जनता के बीच रखा है जनता का अपार समर्थन हमें मिल रहा है जहां भी जा रहे हैं लोग खुद अपनी समस्याओं को लेकर सामने आ रहे और वोट के रूप में देने का आश्वासन कर रहे हैं।
48 नगर निकाय के लिए होंगे चुनाव
बता दें झारखंड में लंबे इंतेजार के बाद नगर निकाय चुनाव होने वाले हैं। 48 नगर निकायों के लिए चुनाव होंगे। इस चुनाव से प्रत्याशी और जनता को भी काफी उम्मीदें हैं। रांची में मेयर पद के लिए वैसे तो कई प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन भाजपा समर्थित Roshni Khalko और कांग्रेस समर्थित रमा खलखो के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है अब देखना होगा कि रांची की जनता किसे अपना समर्थन देती है।
27 फरवरी को जारी होंगे नतीजे
23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं वहीं 27 फरवरी को इस चुनाव के लिए नतीजे सामने आएंगे।
Highlights


