सिविल सेवा कबड्डी में बिहार टीम की ओर से रश्मि कुमारी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) की सहायक प्रशाखा पदाधिकारी रश्मि कुमारी को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए विभागीय अधिकारियों ने सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। बुधवार को विभाग के निदेशक अनिल कुमार ने उन्हें विशेष रूप से बधाई दी। गौरतलब है कि रश्मि कुमारी बीते दिनों चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सेवा कबड्डी टूर्नामेंट में बिहार महिला टीम की प्रमुख सदस्य रहीं। इस प्रतियोगिता में बिहार टीम ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।

रश्मि कुमारी ने पिछले वर्ष भी बिहार राज्य की सिविल सेवा महिला कबड्डी टीम में भाग लिया था

उन्होंने पिछले वर्ष भी बिहार राज्य की सिविल सेवा महिला कबड्डी टीम में भाग लिया था, जहां टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। लगातार दो वर्षों से अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली रश्मि ने प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि पर विभाग के अपर सचिव बिधू भूषण चौधरी, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय, विशेष कार्य पदाधिकारी कुमारिल सत्यानंदन सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

IPRD 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : चेक डैम ने बदली किसानों की तकरीर : फसलों के लिए संजीवनी, पीने के पानी का संकट खत्म…

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...