Commercial Advertisment

Bihar में दूसरी बार महिला कबड्डी विश्व कप का आयोजन, MOU किया गया साइन

Bihar में दूसरी बार 1 से 10 जून तक राजगीर में महिला कबड्डी विश्व कप का आयोजन। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हुआ हस्ताक्षर। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान सोनाली विष्णु तथा उप कप्तान पुष्पा राणा भी इस ऐतिहासिक अवसर पर रहीं मौजूद

पटना: बिहार में दूसरी बार महिला कबड्डी विश्व कप 2025 का आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर एक समझौता ज्ञापन पर शनिवार को हस्ताक्षर हुआ। शहर के कंकड़बाग इलाके में स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में यह समझौता हुआ। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से फेडरेशन के महासचिव जितेन्द्र प्राणसिंह ठाकुर और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने हस्ताक्षर किए। इससे पहले बिहार में 2012 में 1 से 4 मार्च तक पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में यह आयोजन हुआ था। परन्तु राजगीर के नवनिर्मित स्टेडियम में यह आयोजन पहली बार हो रहा है। Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar 

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी, क्रीड़ा कार्यपालक आनंदी कुमार, खेल विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार, इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन के डायरेक्टर तेजस्वी सिंह गहलोत तथा बिहार कबड्डी एसोसिएशन के चेयरमैन कुमार विजय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान सोनाली विष्णु तथा उप कप्तान पुष्पा राणा भी इस ऐतिहासिक अवसर पर शामिल रहीं। खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर सभी का अभिनंदन किया। Bihar Bihar Bihar Bihar 

यह भी पढ़ें – PK की रैली: खोदा पहाड़ निकली चुहिया वाली बात हो गई

उपस्थिति लोगों का अभिनंदन करते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि बिहार में पहली बार महिला कबड्डी विश्व कप का 1 से 10 जून तक राजगीर में आयोजन बिहार के लिए बहुत खुशी और गर्व की बात है। खेल के क्षेत्र में विकास की सरकार की प्रतिबद्धता के साथ सहयोग और प्रयास के कारण बिहार को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को आयोजित करने का गौरव प्राप्त हो रहा है। 1 से 10 जून तक राजगीर के राज्य खेल अकादमी में आयोजित होने वाली महिला कबड्डी विश्व कप 2025 में भारत, ईरान, बांग्लादेश, नेपाल, थाईलैंड, हॉलैंड, जापान, पोलैंड, अर्जेंटीना, हंगरी, जर्मनी, केन्या, युगांडा सहित 14 देश की टीमों के शामिल होने की संभावना है।

दर्शकों के लिए मैच देखने की व्यवस्था मुफ्त होगी। परन्तु टिकट पास के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर इसे प्राप्त करना होगा। जिन्हें पास उपलब्ध नहीं हो पाएगा उनके लिए बाहर बड़े स्क्रीन पर मैच देखने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला कबड्डी विश्व कप में शामिल होने वाली खिलाडियों के आने, जाने, भोजन आवासन सहित हर प्रकार की सुविधाओं की सुचारु व्यवस्था बिहार सरकार कर रही है।

यह भी पढ़ें – Bihar में फिर से जातिय गणना कराएगी कांग्रेस, गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ने…

एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जितेन्द्र प्राणसिंह से अनुरोध किया कि 15 दिन तक भारतीय टीम का प्रशिक्षण कैंप राजगीर में ही आयोजित की जाए, जिससे भारतीय टीम को यहां के माहौल में ढलने में आसानी होगी। साथ ही बिहार के खिलाडियों को भी उनके साथ प्रैक्टिस करने और सीखने का मौका मिलेगा। बिहार के लिए अच्छे प्रशिक्षक और रेफरी के लिए भी आग्रह किया, ताकि बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर कर सकें।

एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव जितेन्द्र प्राणसिंह तथा इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन के डायरेक्टर तेजस्वी सिंह गहलोत ने खेल के क्षेत्र में बिहार की निरंतर बढ़ती उपलब्धियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए भविष्य में बिहार की कबड्डी को हर संभव सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया। बिहार की कबड्डी टीम जूनियर लेवल पर काफी अच्छा कर रहा है और बेहतर प्रशिक्षण के साथ सीनियर लेवल पर भी काफी अच्छा करेगी ।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Gaya के इस गांव में चापाकल और कुआं से सालों भर निकलता है गर्म पानी, लोगों ने कहा…

Nishant Kumar Sasaram Visit: पायलट बाबा धाम में किस मंदिर में...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम स्थित महायोगी पायलट बाबा धाम आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर...

Rohtas ATM Robbery Case: 38 लाख की लूट, दो गिरफ्तारी और...

Rohtas ATM Robbery Case: बिहार के रोहतास जिले में एटीएम लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।...

Nishant Kumar Sasaram Visit: सासाराम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, सरदार...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम पहुंचे। यहां उन्होंने तकिया बाजार में आयोजित...