शाहनवाज हुसैन ने कहा- भारत की धरती पर हमलावरों के नाम पर नहीं बनेगी कोई ‘मस्जिद’

दरभंगा : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने मस्जिदों के नामकरण को लेकर एक बड़ा और कड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भारत की सरजमीं पर किसी भी आक्रांता या हमलावर के नाम पर मस्जिद का निर्माण स्वीकार्य नहीं होगा। https://22scope.com/rabris-strong-attack-on-cm-nitish-regarding-law-and-order-said-that-the-government-has-remained-silent/ उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में जिन लोगों ने यहां आक्रमण किया, उनके नाम पर इबादतगाहें बनाना गलत है। उन्होंने सीधे तौर पर बाबर और गजनी जैसे नामों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनके नाम पर देश में कोई मस्जिद नहीं बन सकती।

मस्जिद का नाम रखना ही है, तो उसे नेक और धार्मिक शख्सियतों के नाम पर रखा जाना चाहिए – शाहनवाज हुसैन

शाहनवाज हुसैन ने सुझाव देते हुए कहा कि यदि मस्जिद का नाम रखना ही है, तो उसे नेक और धार्मिक शख्सियतों के नाम पर रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा मस्जिदों के नाम पैगंबर साहब के नाम पर होने चाहिए। उन्होंने व्यक्तिगत सुझाव देते हुए यह भी कहा कि यदि किसी व्यक्ति विशेष को मस्जिद बनवानी है, तो वह अपने स्वयं के नाम पर या अपने पिता के नाम पर इसका नामकरण कर सकता है, लेकिन किसी विदेशी हमलावर के नाम पर नहीं। उन्होंने साफ किया कि भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत में बाबर जैसे लोगों के लिए कोई सम्मानजनक स्थान नहीं है।

Shahnawaz Hussain 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मंत्री लखेंद्र पासवान ने अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक को लेकर दी अहम जानकारी…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...