Big Breaking: Silli अंचल अमीन गणेश महतो को ACB ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार, 8000 रु रिश्वत की रखी थी मांग

Silli: झारखंड में ACB एक्टिव मोड पर काम कर रही है। ACB ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में आज सिल्ली अंचल कार्यालय में भी अमीन को रंगेहाथ घूस लेते पकड़ा गया है। बता दें सिल्ली अंचल ऑफिस के अमीन गणेश महतो को एसीबी ने 8,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है।

 

जमीन का नक्शा दिलाने के लिए की गई रिश्वत की मांग

मिली जानकारी के मुताबिक, अमीन गणेश महतो ने जमीन की नापी और नक्श दिलाने के लिए वासुदेव महतो से 8 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। अमीन के द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर वासुदेव महतो ने ACB में शिकायत दर्ज करवाया।

एसीबी ने पहले मामला की जांच की

वासुदेव महतो के शिकायत के बाद ACB ने मामले की जांच की। एसीबी ने जांच में रिश्वत की मांग को सही पाया। जिस जमीन के नक्शा के लिए अमीन रिश्त की मांग कर रहा था वह मामला 16 दिसंबर 2025 का था,वासुदेव ने ऑनलाइ आवेदन दिया था आवेदन के आलोक में 10 फरवरी 2026 को जमीन की नापी की गई। इसी नापी की रिपोर्ट के लिए अमीन रिश्वत की मांग कर रहा था।

Patna Food Safety Inspection: पटना में McDonald’s और Domino’s का निरीक्षण,...

Patna Food Safety Inspection: बिहार में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: खेत बचाओ अभियान को लेकर सरकार की...

Bihar Khet Bachao Abhiyan: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कृषि भवन स्थित अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Jio Global Expansion Plan: अमेरिका-जर्मनी समेत 12 साझेदारियों पर नजर, 150...

Jio Global Expansion Plan: रिलायंस जियो की टेक्नोलॉजी को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने की योजना के तहत कंपनी करीब 12 संभावित रणनीतिक साझेदारियों पर...