मॉडल पुलिसिंग की ओर बड़ा कदम, पचरुखी में नव-निर्मित थाना भवन का DM व SP ने किया संयुक्त निरीक्षण

सिवान : सिवान जिला में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में प्रशासन लगातार नए कदम उठा रहा है। जहां पचरुखी थाना क्षेत्र में बने नव-निर्मित मॉडल थाना भवन का जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिले के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय, पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा और पचरुखी प्रखंड के बीडीओ मौजूद रहे, जहां सुरक्षा व्यवस्था से लेकर आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं तक हर पहलू को बारीकी से परखा गया।

पचरुखी थाना क्षेत्र में नव-निर्मित थाना भवन का जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया

पचरुखी थाना क्षेत्र में नव-निर्मित थाना भवन का जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस दौरान भवन निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और कार्यालय कक्षों की व्यवस्था का गहन मूल्यांकन किया गया।
अधिकारियों ने थाना परिसर में बने हवालात की संरचना, सुरक्षा इंतजामों तथा आम नागरिकों के बैठने के लिए उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि थाना आने वाले लोगों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर वातावरण मिल सके।

Siwan DM 1 22Scope News

निरीक्षण के दौरान SP ने थाना प्रभारी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना भवन में आधुनिक तकनीक का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निष्पादन हो सके। साथ ही थाना परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया। प्रशासन का कहना है कि नए थाना भवन के शुरू होने से न सिर्फ पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी बल्कि आम लोगों को भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आधुनिक, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल मिल सकेगा।

Siwan DM 22Scope News

यह भी पढ़े : होली से पहले 50 लाख की शराब जब्त, तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब…

रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...