मुख्यमंत्री ने जिला अतिथि गृह व बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय भवन का किया निरीक्षण

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जिला अतिथि गृह पटना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जिला अतिथि गृह के पुराने कमरों को तोड़कर यहां जो 55 कमरे का नया अतिथि गृह भवन बना है, उसके अनुरूप नया निर्माण कराया जाए। अतिथि गृह के इस नए निर्माण से आने वाले अतिथियों को काफी सुविधा होगी। जिला अतिथि गृह के अंदर के रास्तों को भी ठीक कराने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया। उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण का भी निर्देश दिया।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय भवन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने साइट प्लान के माध्यम से निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय भवन के बचे हुए निर्माण कार्य में तेजी लाकर यथाशीघ्र पूर्ण कराएं। इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से शिक्षकों, कर्मियों, पशुपालकों एवं छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

NItish Pashu 1 22Scope News

यह भी देखें : 

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की प्रधान सचिव एन विजयलक्ष्मी, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह और जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह सहित बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : एक्शन में CM नीतीश कुमार, पटना में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...