2 लाख से ज्यादा किसानों को CM नीतीश की सौगात, 100 करोड़ की राशि की जारी

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत वर्ष 2025 में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ एवं मोन्था तूफान के कारण हुई फसल क्षति के लिए दो लाख से अधिक प्रभावित किसानों को 100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का डीबीटी के माध्यम से रिमोट दबाकर अंतरण किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान इस राशि का उपयोग आगामी फसलों के लिए कर सकेंगे। कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत सभी बाढ़ प्रभावित किसानों को अनुदान राशि दी जा रही है। राज्य सरकार सभी बाढ़ पीड़ित किसानों को सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। हमलोग किसानों की तरक्की के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हमारा मानना है कि राज्य के खजाने पर बाढ़ पीड़ितों का पहला अधिकार है।

आज 2 लाख 2 हजार किसानों को 113 करोड़ 16 लाख सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है

वर्ष 2025 में भारी वर्षा से उत्पन्न बाढ़ एवं मोथा तूफान से राज्य के 13 जिलों यथा बेगूसराय, भोजपुर, दरभंगा, गयाजी, कैमूर, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी एवं सुपौल में काफी फसल क्षति हुयी थी। इन जिलों के 53 प्रखंड और 493 पंचायत के किसान प्रभावित हुए थे। जिसके लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत प्रभावित किसानों को फसल क्षतिपूर्ति अनुदान दिया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा सभी प्रभावित जिलों के किसानों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया गया और जिलों द्वारा इसका सत्यापन किया गया। आज दो लाख दो हजार किसानों को 113 करोड़ 16 लाख रुपए सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है।

CM Farmer 1 22Scope News

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यपदाधिकारी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह और कृषि विभाग के निदेशक सौरभ सुमन यादव सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Farmer 2 22Scope News

यह भी पढ़े : CM नीतीश का ट्वीट, लिखा- राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन को आसान बनाने के लिए हमलोग लगातार कर रहे हैं काम…

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...