Jharkhand Municipal Election: 48 निकायों में 1309 टेबल पर 27 फरवरी से मतगणना, रांची में 5 राउंड

Jharkhand Municipal Election: झारखंड में 48 नगर निकायों की मतगणना 27 फरवरी से शुरू होगी। 1309 टेबल पर गिनती, रांची में 5 राउंड और धनबाद में 9 राउंड तय।


Jharkhand Municipal Election रांची : नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब राज्य की निगाहें 27 फरवरी से शुरू होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी जिलों में व्यापक तैयारी पूरी कर ली गई है। कुल 48 नगर निकायों की मतगणना के लिए राज्य भर में 1309 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक चलेगी। रात आठ बजे के बाद नई मतपेटियां नहीं खोली जाएंगी और निर्धारित चक्रों के अनुसार वोटों की गिनती की जाएगी।

Jharkhand Municipal Election:पहले पार्षद, फिर मेयर और अध्यक्ष पद की गिनती

मतगणना प्रक्रिया में सबसे पहले सफेद रंग के मतपत्रों, यानी पार्षद पद के वोटों की गिनती होगी। इसके बाद गुलाबी मतपत्रों, यानी मेयर या अध्यक्ष पद के लिए पड़े मतों की गणना की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि हर निकाय में पूर्व निर्धारित राउंड के अनुसार पारदर्शी तरीके से मतगणना संपन्न कराई जाएगी।


Key Highlights

  1. 27 फरवरी से 48 नगर निकायों की मतगणना शुरू।

  2. राज्य भर में कुल 1309 टेबल पर होगी गिनती।

  3. सुबह 8 से रात 8 बजे तक चलेगी मतगणना।

  4. रांची में 225 टेबल पर 5 राउंड में गिनती।

  5. धनबाद में 117 टेबल पर 9 राउंड, सबसे अधिक समय लगेगा।


Jharkhand Municipal Election:रांची में 5 राउंड, धनबाद में 9 राउंड

राज्य में सबसे अधिक समय धनबाद नगर निगम की मतगणना में लगने का अनुमान है। वहां 117 टेबल पर कुल नौ चक्रों में गिनती पूरी होगी। वहीं रांची नगर निगम में सबसे अधिक 225 टेबल लगाए गए हैं, जिससे पांच राउंड में ही मतगणना पूरी करने की योजना है।

साहेबगंज नगर परिषद में सात चक्रों में मतगणना होगी। कई छोटे निकाय ऐसे हैं जहां केवल एक राउंड में ही गिनती पूरी कर ली जाएगी। इनमें गोड्डा नगर परिषद, पाकुड़ नगर परिषद, महागामा नगर पंचायत, बासुकीनाथ नगर पंचायत, बुंडू नगर पंचायत और खूंटी नगर पंचायत शामिल हैं। इन क्षेत्रों में मतगणना शुरू होने के करीब एक घंटे के भीतर परिणाम स्पष्ट होने की संभावना है।

Jharkhand Municipal Election:प्रमुख निकायों में टेबल और राउंड की स्थिति

राज्य के प्रमुख नगर निगमों और परिषदों में टेबल और राउंड की संख्या इस प्रकार तय की गई है। मेदिनीनगर नगर निगम में 22 टेबल पर छह राउंड, हजारीबाग नगर निगम में 85 टेबल पर दो राउंड, गिरिडीह नगर निगम में 32 टेबल पर पांच राउंड, देवघर नगर निगम में 36 टेबल पर पांच राउंड और चास नगर निगम में 22 टेबल पर छह राउंड में गिनती होगी।

आदित्यपुर नगर निगम में 30 टेबल पर पांच राउंड, मानगो नगर निगम में 48 टेबल पर चार राउंड और धनबाद नगर निगम में 117 टेबल पर नौ राउंड तय किए गए हैं। अन्य नगर परिषद और नगर पंचायतों में मतदाताओं की संख्या के अनुसार टेबल और राउंड निर्धारित किए गए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और पर्याप्त कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

Saffrn

Trending News

बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

Ramgarh: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड के एचएएसपी यूनिट स्थित ओएचसी (Occupational Health Centre) में दिनांक 15 अप्रैल 2026, बुधवार रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक...

निशांत पहुंचे JDU कार्यालय, मीडिया ने पूछा- डिप्टी CM क्यों नहीं...

पटना : पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाह आज पार्टी दफ्तर...

बिहार के 4 राज्यसभा सदस्यों ने आज ली शपथ

दिल्ली : बिहार से राज्यसभा के लिए चुने गए चार नवनिर्वाचित सांसदों ने राज्यसभा में शपथ ग्रहण किया। इनमें उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर, नितिन...

Big Breaking: Ramgarh में अचानक बदला मौसम, तेज बारिश के साथ...

Ramgarh: झारखंड में आए दिन लगातार मौसम बदल रहा है। जब-जब गर्मी बढ़ती है फिर तेज बारिश हो जाती है। इसी बीच Ramgarh जिला...

बिहार में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पकड़े गए सहायक...

पटना : बिहार में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई जारी है। विशेष निगरानी इकाई ने ट्रैप कर कार्रवाई की है। निगरानी की टीम ने 10...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img