Municipal Election: झारखंड निकाय चुनाव 2026 की घोषणा, Ranchi समेत 48 नगर निकायों में 23 फरवरी को Voting

Municipal Election: झारखंड में नगर निकाय चुनाव 2026 की घोषणा हो गई है। 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना होगी। रांची समेत 48 निकायों में एक दिन वोटिंग।


Municipal Election रांची: लंबे इंतजार और जद्दोजहद के बाद आखिरकार झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही शहरी निकाय क्षेत्रों में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

इस गैरदलीय चुनाव में राज्यभर के 48 नगर निकायों में मतदाता अपने महापौर और पार्षद का चयन करेंगे। मतदान बैलेट पेपर के जरिए एक ही दिन में कराया जाएगा।

Municipal Election:नामांकन से लेकर चुनाव चिन्ह तक पूरा कार्यक्रम

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू होगी और 4 फरवरी तक चलेगी। 5 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 6 फरवरी को नामांकन वापस लिया जा सकेगा। 7 फरवरी को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

इस चुनाव में कुल 43 लाख 33 हजार 574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 22 लाख 07 हजार 203 पुरुष मतदाता, 21 लाख 26 हजार 227 महिला मतदाता और 144 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। महापौर पद के लिए पिंक रंग और पार्षद पद के लिए उजले रंग का बैलेट पेपर इस्तेमाल होगा।


Key Highlights

  • झारखंड नगर निकाय चुनाव 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना

  • रांची समेत 48 नगर निकायों में एक ही दिन बैलेट पेपर से वोटिंग

  • नामांकन 29 जनवरी से 4 फरवरी तक

  • कुल 43 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

  • इस चुनाव में नोटा का विकल्प नहीं होगा


 

Municipal Election:इन शहरी नगर निकाय क्षेत्रों में होंगे चुनाव

नगर निगम स्तर पर रांची, हजारीबाग, मेदिनीनगर, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर और मानगो में चुनाव होंगे।

नगर परिषद के अंतर्गत गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो और मिहिजाम शामिल हैं।

नगर पंचायत क्षेत्रों में बंशीधर नगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच, बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला और चाकुलिया में मतदान होगा।

Municipal Election:एक दिन में 48 नगर निकायों में मतदान

झारखंड में कुल 48 नगर निकाय हैं, जिनमें 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं। इन सभी में एक ही दिन बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। इनमें 13 नगर निकाय ऐसे हैं जहां वर्ष 2020 से चुनाव लंबित थे, जबकि रांची समेत अन्य निकायों में 2022 से चुनाव नहीं हुए थे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि 1087 वार्डों में 4,304 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में नोटा का विकल्प नहीं होगा, जिससे मतदाताओं को उपलब्ध उम्मीदवारों में से ही किसी एक को वोट देना होगा। मतदाता पहचान के लिए वोटर आईडी के अलावा 12 अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्रों को भी मान्यता दी गई है।

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...