अब बस चालकों को मिलेगा सस्ता और सुरक्षित ठिकाना, मार्च से बैरिया में डोरमेट्री शुरू

पटना : पटना के बैरिया स्थित पाटलिपुत्र अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) में चालकों व संवाहकों के लिए आधुनिक डोरमेट्री का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। परिवहन विभाग के अनुसार, यह सुविधा मार्च 2026 में चालू की जाएगी। इस डोरमेट्री की सबसे खास बात यह है कि यहां बस चालकों और संवाहकों के लिए बेहद किफायती दर पर आराम करने की व्यवस्था की गई है।

50 रुपए में 12 घंटे और 100 रुपए में 24 घंटे ठहरने की सुविधा

परिवहन विभाग के अनुसार, मात्र 50 रुपये में 12 घंटे और 100 रुपए में 24 घंटे तक ठहरने की व्यवस्था होगी। इससे लंबी दूरी तय करने वाले चालकों को अब बस में ही सोने या महंगी जगहों पर रुकने की मजबूरी नहीं रहेगी। साथ ही उनकी थकान दूर होगी और यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

Bus Drivers 1 22Scope News

एक साथ रूक सकेंगे लगभग 60 लोग

डोरमेट्री में एक साथ 50-60 लोगों के ठहरने की क्षमता है। यहां मौसम के अनुसार सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें साफ-सुथरे बिस्तर, किचन सुविधा, शौचालय, स्नानघर व अन्य मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं।

Bus Drivers 22Scope News

चालकों और संवाहकों को 24 घंटे मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं

बता दें कि पहले चालकों को अक्सर बस में ही रात गुजारनी पड़ती थी, जिससे स्वास्थ्य जोखिम और थकान बढ़ जाती थी। यह कदम सड़क सुरक्षा और चालकों के कल्याण को भी प्राथमिकता देता है। बस चालकों ने इस पहल का स्वागत किया है और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

बैरिया बस स्टैंड में पहले से ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध थीं, लेकिन चालकों के लिए ठहरने की उचित व्यवस्था नहीं थी – चालक गणेश चौधरी

चालक गणेश चौधरी ने बताया कि बैरिया बस स्टैंड में पहले से ही अन्य सुविधाएं उपलब्ध थीं, लेकिन चालकों के लिए ठहरने की उचित व्यवस्था नहीं थी। अब डोरमेट्री बनने से यह कमी दूर हो जाएगी। वहीं एक बस चालक रिजवान शाह ने कहा कि डोरमेट्री में महज 50 रुपए में 12 घंटे आराम की व्यवस्था, यह सुविधा हम चालकों के लिए बहुत लाभदायक है। इससे हमें घंटों बस चलाने के बाद चैन से सोने का मौका मिलेगा।

Bus Drivers 2 22Scope News

यह भी पढ़े : कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- बांस अब सिर्फ परंपरा नहीं, बिहार में बनेगा आय और रोजगार का साधन…

 Sudivya Kumar Sonu:सुदिव्य कुमार सोनू का आज होगा अंतिम संस्कार, शाम...

 झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार आज गिरिडीह में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शाम 4 बजे तक अंतिम संस्कार...

Santosh Gangwar: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार...

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर दुख जताया। उन्होंने इसे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया।Santosh...

Hemant Soren:सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए हेमंत सोरेन,...

हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्हें बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उनका जाना व्यक्तिगत क्षति है...