प्रकाशित: अपडेट: पढ़ने का समय: 1 मिनट
जमशेदपुर : टाटानगर स्थित चाईबासा बस स्टैंड में ऑटो चालकों से पैसा वसूली को लेकर ऑटो चालक दहशत में है. पैसा नहीं देने पर ऑटो के परिचालन पर रोक लगा दिया जाता है. पिछले 2 साल से ऑटो चालक प्रतिवर्ष लगभग ₹5000 सालाना देते हैं. 30 रुपए प्रतिदिन देना है. बता दें कि पैसा नहीं देने पर ऑटो चालक के साथ मारपीट भी की जाती है. बुधवार को ऑटो चालकों ने एसपी और उपायुक्त कार्यालय के सामने ऑटो लेकर प्रदर्शन किया और रंगदारी मांगने वाले माफियाओं पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की हैं. हालांकि प्रशासन ने आश्वासन दिया कि रंगदारी मांगने वाले के खिलाफ एकएफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Highlights

















