चलती ट्रेन में युवक ने की चढ़ने की कोशिश, हुआ हादसा, RPF जवान ने बचायी जान

सासाराम : खबर सासाराम से है जहां आज सासाराम रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में एक यात्री चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच हादसा हुआ और वो ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच में गिरने लगा। लेकिन ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के एक जवान ने अपनी जान जोखिम में डालकर उस यात्री को बचा लिया। यह पूरा वाक्या स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।

सासाराम रेलवे स्टेशन पर उड़ीसा संपर्क क्रांति ट्रेन संख्या-12819 जब खुलने लगी तो एक यात्री छूट गए

आपको बता दें कि आज सासाराम रेलवे स्टेशन पर उड़ीसा संपर्क क्रांति ट्रेन संख्या- 12819 जब खुलने लगी तो एक यात्री छूट गए। ट्रेन खुलने के बाद वह यात्री चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश करने लगा। लेकिन इसी बीच उसका पांव फिसल गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफार्म के बीच पटरी पर गिरने लगा। लेकिन प्लेटफार्म पर तैयार नाथ आरपीएफ के एएसआई दिलीप कुमार की उस पर नजर पर गई।

Sasaram RPF 1 22Scope News

दिलीप कुमार ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे यात्री को खींच लिया

दिलीप कुमार ने अपनी जान जोखिम में डालकर उसे यात्री को खींच लिया। लेकिन इस आपाधापी में आरपीएफ जवान दिलीप कुमार खुद घायल हो गए। उन्हें चोट लग गई, लेकिन यात्री को उन्होंने सुरक्षित बचा लिया। उसके बाद ट्रेन रोकी गई है, उसी ट्रेन से उस यात्री को गंतव्य की ओर भेज दिया गया। उधर, घायल सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में आरपीएफ के निरीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि रेल यात्रा के दौरान यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराना रेलवे की जिम्मेदारी है।

Sasaram RPF 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुंगेर की सड़कों पर एकाएक दौड़ने लगी एम्बुलेंस व फायर बिग्रेड की गाड़ियां…

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Ranchi Crime: कांके रोड पर घर के दरवाजे से महिला की...

 रांची के गोंदा थाना क्षेत्र में कांके रोड स्थित बसंत विहार में बाइक सवार दो अपराधियों ने घर पहुंची महिला की चेन झपट ली।Ranchi...

Bokaro Land Scam: 103 एकड़ वन भूमि की खरीद-बिक्री में बड़ा...

 बोकारो के तेतुलिया मौजा में 103 एकड़ वन भूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री मामले में CID ने शैलेश सिंह को जालसाजी का मास्टरमाइंड बताया...

Railway Recruitment 2026: ईस्ट सेंट्रल रेलवे में 1465 पदों पर भर्ती,...

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने GDCE 2026 के तहत ALP समेत 1465 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन...