पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव : NSUI का जलवा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष

पटना : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025-26 सत्र की मतगणना पूरी हो गई है। पहली बार कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई (NSUI) के शांतनु शेखर ने प्रचंड जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी छात्र जदयू के प्रिंस कुमार को 1496 वोटों से पराजित किया है। अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे और सभी को पछाड़ते हुए शांतनु शेखर ने जीत दर्ज करके पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एक इतिहास भी दर्ज किया है। शांतनु शेखर को 2896 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर छात्र जदयू के प्रिंस कुमार को 1400 वोट प्राप्त हुए।

पिछले चुनाव में किसने मारी बाजी

सबसे बड़ी बात यह रही कि पिछली बार 2025 में एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर बाजी मारी थी और मैथिली मृणाली 596 वोटों से चुनाव जीती थी। परंतु इस बार 2026 में एबीवीपी तीसरे स्थान पर रह गई। इस बार एबीवीपी के अनुष्का कुमारी को मात्र 924 वोट ही मिले। हालांकि अनुष्का कुमारी ने जीत के लिए सभी हथकंडे अपना लिए थे। अनुष्का का वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह रोते हुए पटना कॉलेज के हॉस्टल में जाकर कुछ छात्रों से मदद की गुहार लगा रही थीं। लेकिन अनुष्का के रोने से छात्रों के बीच कोई फर्क नहीं पड़ा।

Patna University Students Union Election 1 22Scope News

क्या रही इस जीत की सबसे बड़ी वजह

एनएसयूआई से अध्यक्ष पद के लिए शांतनु शेखर ने परचम लहरा दिया है। अब इसकी बड़ी वजह ये भी है कि शांतनु मुख्य रूप से पप्पू यादव के खास समर्थक रहे हैं। नीट छात्रा मामले में कई बार सड़कों पर आंदोलन करते भी उनको देखा गया था। चुनाव के दो दिन पूर्व 26 फरवरी को जब पटना के साइंस कॉलेज में प्रेसिडेंशियल डिबेट चल रहा था तब शांतनु शेखर ने कहा था कि हमारे नेता पप्पू यादव जो नीट छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। मैं उनके रास्ते पर चला हूं। हालांकि एक बार उन्होंने राहुल गांधी का भी नाम लिया था।

Patna University Students Union Election 22Scope News

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव रिजल्ट 2026

पद – उम्मीदवार का नाम – पार्टी – मिले वोट – रिजल्ट

1. अध्यक्ष – शांतनु शेखर – एनएसयूआई- 2896 – जीते

2. उपाध्यक्ष – प्रिंस कुमार – टीम ओसामा – 1568 – जीते

3. महासचिव – खुशी कुमारी – एनएसयूआई – 2164 – जीतीं

4. संयुक्त सचिव – अभिषेक कुमार – एबीवीपी – 2173 – जीते

5. कोषाध्यक्ष – हर्षवर्धन – एबीवीपी – 1519 – जीते

Patna University Students Union Election 2 22Scope News

यह भी पढ़े : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की हो गई घोषणा, 28 को मतदान व रिजल्ट

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर पैसेंजर ट्रेन की अंतिम...

Koderma Passenger Train Fire: कोडरमा जंक्शन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना जाने वाली...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: गयाजी में 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले...

Gayaji Pitru Paksha Mela 2026: विश्व प्रसिद्ध 17 दिवसीय पितृपक्ष मेले की तैयारियां गयाजी और पुनपुन में पूरी कर ली गई हैं। 25 सितंबर...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: बिहार में ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2026 का...

Bihar Green Hydrogen Policy 2026, पटना: बिहार सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। राज्य में इस नई...