Giridih: झारखंड में आतंकवाद और नक्सली गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को लगातार गिरफ्तार किया जा रहा है फिर भी राज्य में पुलिस का खौफ अब कम होता नजर आ रहा है। राज्य में फायरिंग, गैंगस्टरों द्वारा रंगदारी जैसी गतिविधियां भी बढ़ गई है। राज्य में एक बार फिर दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया जो नक्सली कांड में लिप्त हैं। बता दें पटना STF और बेंगाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से मिली है। पुलिस ने गिरिडीह के बेंगाबाद से दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
बिहार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
इन दोनों युवकों को गिरिडीह से गिरफ्तार जरुर किया गया है लेकिन दोनों बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनमें पहला आरोपी जमुई जिला के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के चिलकाखार गांव निवासी दरोगी यादव का पुत्र पंकज यादव शामिल है और दूसरा कोडरमा जिला अंतर्गत सतगांवा थाना क्षेत्र के तांतीभागलपुर गांव निवासी सुदामा सिंह का पुत्र पवन सिंह शामिल है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य हैं। दोनों के खिलाफ कई थानों में केस भी दर्ज है।
दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है
एसडीपीओ, जीतवाहन उरांव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बिहार STF की टीम गिरिडीह आयी थी। बेंगाबाद थाना के सहयोग से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है,जिनके खिलाफ नक्सली कांड दर्ज होने की बात बिहार पुलिस ने बतायी है। दोनों आरोपियों को बिहार पुलिस अपने साथ में ले गई है ।
Highlights


