Advertisment

सचिव डॉ. चंद्रशेखर ने कहा- जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता

पटना : समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के सशक्तिकरण के लिए विभाग की सभी योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

पदभार ग्रहण के बाद डॉ. चंद्रशेखर ने विभाग के अपर सचिव योगेश कुमार सागर समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की

पदभार ग्रहण के बाद सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह विभाग के अपर सचिव योगेश कुमार सागर समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विभाग की ओर से संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की और उनके प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर दिया। सचिव ने आगे कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक बिना किसी भेदभाव के पहुंचना चाहिए। इस दौरान विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : चंद्रशेखर सिंह ने IPRD के सचिव का संभाला पदभार

Bhavana Kanth FCL Course: भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, Fighter...

Bhavana Kanth FCL Course: बिहार के दरभंगा जिले के घनश्यामपुर ब्लॉक के बाउर गाँव की रहने वाली भारतीय वायु सेना की फाइटर पायलट भावना...

Jio OTT Pass: सालभर OTT के लिए अब 2400 नहीं, सिर्फ...

Jio OTT Pass नई दिल्ली: मनोरंजन पसंद करने वाले Jio सब्सक्राइबर्स के लिए, कंपनी ने ज़्यादा वैलिडिटी वाले नए OTT पास पेश किए हैं।...

Araria Industries Department GM Arrest: अररिया में Vigilance का बड़ा एक्शन,...

Araria Industries Department GM Arrest: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने बिहार के अररिया जिले में उद्योग विभाग के जनरल मैनेजर...