झारखंड से द. भारत की यात्रा करना हुआ और आसान, इस रुट से होकर चलेगी नई Amrit Bharat एक्सप्रेस ट्रेन, देखें डिटेल्स

Train update: झारखंड के ट्रेन यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब झारखंड से साउथ इंडिया की यात्रा करना और भी आसान होगा क्योंकि धनबाद से पोत्तनूर कोयंबटूर के बीच चलने वाली Amrit Bharat एक्सप्रेस कतरास, चंद्रपुरा, बोकारो व रांची होकर चलेगी।

रेलवे ने जारी की अधिसूचना

इस ट्रेन को लेकर रेलवे ने परिचालन और रुट को लेकर अधियाचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार, धनबाद –चंद्रपुरा रेल मार्ग से चलने वाली ट्रेन अब काटपाडी और कोयंबटूर होकर पोत्तनूर तक चलेगी। काटपाडी होकर चलने से धनबाद समेत झारखंड के विभिन्न शहरों से इलाज कराने वेल्लूर जानेवाले मरीजों को भी नया साप्ताहिक विकल्प मिल सकेगा।

किन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का ठहराव

जो भी यात्री इस रुट पर Amrit Bharat ट्रेन  यात्रा करना चाहते हैं उन्हें बतादें कि ये ट्रेन आखिर किन स्टेशनों पर रुकेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये ट्रेन धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव कतरास, चंद्रपुरा, बोकारो, मूरी, रांची, हटिया, राउरकेला, झारसुगड़ा, संबलपुर, बारगढ़ रोड, बलांगीर, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनीगुड़ा, रायगढ़, पार्वतीपुरम, बोब्बिली, विजयनगरम, कोट्टावालासा, सिम्हाचलम नार्थ, दुव्वाड़ा, समलकोट, राजमुंदरी, एलुरु, विजयवाड़ा, ओंगोल, नेल्लोर, रेणीगुंटा, तिरुतानी, काटपाडी, जोलारपेट्टई, सेलम, इरोड, तिरुप्पुर व कोयंबटूर में होगा।

बता दें इस नई Amrit Bharat ट्रेन का उद्घाटन 11 मार्च को होना तय हुआ है।

ट्रेन का टाइमिंग क्या है

ट्रेन के टाइमिंग की बात करें तो 16619 पोत्तनूर-धनबाद अमृत भारत प्रत्येक शनिवार सुबह 6:15 पर खुलकर रविवार देर रात 1:31 पर बोकारो, रात 2:00 बजे चंद्रपुरा, सोमवार तड़के 3:13 पर कतरास एवं सुबह 4:00 बजे धनबाद आएगी।

16620 धनबाद-पोत्तनूर अमृत भारत प्रत्येक सोमवार को धनबाद से दोपहर 2:00 बजे रवाना होगी। 2:33 पर कतरास, 3:24 पर चंद्रपुरा व 3:49 पर बोकारो तथा बुधवार दिन 11:20 पर पोत्तनूर पहुंचेगी।

 

 

 

 

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...