मार्च में रविवार को भी जारी रहेगा जमीन-फ्लैट का निबंधन

पटना : राज्य के सभी निबंधन कार्यालय मार्च महीने के रविवार को खुले रहेंगे। मद्य निषेद, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अनुसार, सभी निबंधन कार्यालयों में रविवार को आम दिनों की भांति जमीन/फ्लैट का निबंधन किया जाएगा। ये फैसला आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

विभाग को मिला करोड़ों का राजस्व

निबंधन विभाग ने जनवरी 2026 से रविवार समेत अन्य सभी छुट्टियों पर निबंधन कार्यालय सामान्य कार्य दिवसों की तरह खुले रखने की शुरुआत की थी। कामकाजी वर्ग के लिए यह सुविधा बेहद फायदेमंद साबित हो रही है, वे अब छुट्टियों के दिन बढ़चढ़ कर निबंधन करवा रहें हैं। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी माह के चार रविवार (4, 11, 18 और 25) पर कुल 3,324 दस्तावेज निबंधित दर्ज किए गए थे, जिनसे विभाग को 21 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं, फरवरी महीने के मात्र दो रविवार में लगभग तीन हजार दस्तावेजों का निबंधन किया गया, जिससे 20 करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व हासिल हुआ।

• पहले रविवार (4 जनवरी) – 141 दस्तावेज, 85 लाख रुपए राजस्व

• दूसरे रविवार (11 जनवरी) – 540 दस्तावेज, 3 करोड़ रुपए राजस्व

• तीसरे रविवार (18 जनवरी) – 901 दस्तावेज, लगभग 6 करोड़ रुपए राजस्व

• चौथे रविवार (25 जनवरी) – 1,742 दस्तावेज, 11 करोड़ 55 लाख रुपए राजस्व

यह भी पढ़े : पटना को मिलेगी ‘अल्ट्रा पॉड्स’ की सौगात, मुख्य सचिव व L&T के बीच 296 करोड़ के प्रोजेक्ट पर हुई अहम बैठक

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...