अफवाह निकली Bokaro कोर्ट को बम से उड़ाने वाली धमकी, एसपी हरविंदर सिंह ने दी जानकारी

Bokaro: Bokaro के व्यवहार न्यायालय परिसर में लगाए गए 14 की धमकी अफवाह निकली, बम से उड़ाने के धमकी के बाद भय का माहौल कायम हो गया था, लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिए गए थे, क्राइम ब्रांच,जगुआर, विशेष शाखा, जिला पुलिस, डॉग स्क्वायड, एटीएस जैसे टीम को सक्रिय कर दी गई थी, लेकिन जांच में अफवाह निकली।

मेल के जरिए साइनाइड बम से उड़ने की धमकी मिली थी

मालूम हो Bokaro व्यवहार न्यायालय को मेल के जरिए साइनाइड बम से उड़ने की धमकी मिली थी। यह धमकी न्यायालय के रजिस्टर के मेल में सुबह लगभग 3:54 में मेल के माध्यम से भेजा गया है। जिसमें 14 साइनाइड बम न्यायालय परिसर में लगाने की बात कही गई। मेल में ISI और तमिलनाडु का जिक्र है।

एसपी हरविंदर सिंह ने दी जानकारी

Bokaro एसपी हरविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इसकी जानकारी सुबह 9 बजे न्यायिक पदाधिकारी के जरिए मिली थी। मेल सौरभ विश्वास के नाम से भेजा गया है। एहतियात के तौर पर न्यायालय परिसर को खाली कर दिया गया है।

जांच भी जिला स्तर के प्रशिक्षित जवान और पदाधिकारी के जरिए की गई। रांची से जगुआर की स्क्वाड टीम को बुला लिया गया था।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से इलाके को बैरिकेडिंग कर दिया गया था ताकि लोगों का आवागमन अधिक नहीं हो। रांची एटीएस एसपी को भी इसकी जानकारी दी गई है। एसपी ने बताया कि ISI और तमिलनाडु का जिक्र जरूर है। लेकिन किसी प्रकार का कोई लिंक समझ में नहीं आ रहा है।

न्यायालय के सभी जगहों को सेनेटाइज किया गया

जानकारी के मुताबिक मेल में 1 बजे तक परिसर को खाली करने की भी बात कही गई थी। न्यायालय के सभी जगहों को सेनेटाइज किया गया लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला है।

 

 

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img