युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त के साथ जा रहे थे तभी बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

भागलपुर : भागलपुर में अपराधियों का मनोबल एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ताजा मामला पीरपैंती थाना क्षेत्र के त्रिमोहन चौक के पास का है। जहां दो बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान शेरमारी बाजार निवासी 35 वर्षीय ऋषभ झा के रूप में की गई है।

ऋषभ झा अपने प्रॉपर्टी डीलर दोस्त सौरभ उर्फ मयंक के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात ऋषभ झा अपने प्रॉपर्टी डीलर दोस्त सौरभ उर्फ मयंक के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान त्रिमोहन चौक के पास स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने बाइक चला रहे सौरभ को रुकने का इशारा किया। हालांकि सौरभ ने बाइक नहीं रोकी और आगे बढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाशों ने पीछे बैठे ऋषभ झा को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली ऋषभ के पेट में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सौरभ ने तुरंत अपने सहयोगियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद घायल ऋषभ को आनन-फानन में इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर स्थिति के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Bhagalpur Hatya 1 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Bhagalpur Hatya 2 22Scope News

Bhagalpur Hatya 22Scope News

यह भी पढ़े : जंगली हाथी का आतंक, कई झोपड़ी को किया तबाह, दहशत में लोग

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ के बीच...

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच झारखंड की राजधानी रांची के एक युवक के लापता...

Bihar Mahila University: समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान शुरू, 7,376 महिलाओं की...

Bihar Mahila University: बिहार सरकार ने महिलाओं की उच्च शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की...

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...