जंगली हाथी का आतंक, कई झोपड़ी को किया तबाह, दहशत में लोग

सासाराम : खबर रोहतास जिला से है जहां तिलौथू और अमझोर के आसपास सोन नदी के किनारे पिछले तीन दिनों से एक जंगली हाथी का आतंक देखने को मिल रहा है। हाथी ग्रामीणों के कई झोपड़ी को तबाह कर दिया है। खासकर, सोन नदी के बीचों-बीच स्थित वैसे स्थान जहां पानी कम हो जाने के बाद बालू का टापूनुमा टीला बन जाता है। उसे ऊंचे स्थान पर कुछ लोग खेती-बाड़ी करने पहुंचे के लिए रहते हैं। जहां हाथी पिछले दो-तीन दिनों से उत्पात मचाए हुए हैं।

नौहट्टा की तरफ से जंगल से भटक कर यह जंगली हाथी सोन नदी के किनारे होते हुए तिलौथू व अमझोर के इलाके में पहुंची

आपको बता दें कि नौहट्टा की तरफ से जंगल से भटक कर यह जंगली हाथी सोन नदी के किनारे होते हुए तिलौथू व अमझोर के इलाके में पहुंच गया है। आज सुबह पड़रिया तथा सरैया इलाके में हाथी को देखा गया है। वन विभाग के टीम भी अपने स्तर से करवाई में जुटी है। स्थानीय लोगों की मदद से आग जलाकर हाथी को भगाने की कोशिश की जा रही है।

Sasaram Hanthi 2 22Scope News

कुछ दिन पहले कैमूर पहाड़ी के जंगली इलाके से यह भटक कर गांव में प्रवेश कर गया था

दरअसल, कुछ दिन पहले कैमूर पहाड़ी के जंगली इलाके से यह भटक कर गांव में प्रवेश कर गया था। लेकिन बाद में यह सोन नदी के किनारे होते हुए फिलहाल पड़रिया सरैया आदि गांव के पास पहुंच गया है। जंगली हाथी के उत्पात से लोगों में दहशत देखने को मिल रहा है।

Sasaram Hanthi 1 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : अब गयाजी में हुई जंगली हाथी की एंट्री, देखते ही दुकानदारों ने अपनी दुकाने करने लगे बंद, वन विभाग की टीम भागने में जुटी

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...