क्या जल्द दौड़ेगी पटना मेट्रो? अधिकारियों ने की सुरक्षा और सिस्टम की जांच

पटना : मेट्रो रेल का सफर अब पटनावासियों के लिए जल्द ही आधुनिक शहरी परिवहन के विकल्प के तौर पर विकसित होने जा रहा है। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के उप मुख्य सेवा सचिव सुधीर कुमार ने मंगलवार को पटना मेट्रो के प्राथमिकता कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले मलाही पकड़ी से खेमनीचक खंड का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने पटना मेट्रो के प्राथमिकता कॉरीडोर खेमनीचक से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन तक पटना मेट्रो का परिचालन शुरू किये जाने की तैयारियों का जायजा लिया और सभी तरह के सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया।

खेमनीचक-मलाही पकड़ी मेट्रो सेक्शन तैयार!

प्रदीप कुमार ने अपने निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा और विश्वसनीयता के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण प्रणालियों और यात्री सुविधाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यूपीएस कक्ष, लिफ्ट और एस्केलेटर, एएसएस कक्ष, एससीआर कक्ष, प्लेटफॉर्म स्तर का गहन निरीक्षण किया और कॉरिडोर के साथ-साथ ओएचई ऊंचाई माप की भी समीक्षा की। उन्होंने ईएंडएम प्रणालियों और अन्य तकनीकी प्रतिष्ठानों की भी सावधानीपूर्वक जांच की। बता दें कि पटना मेट्रो के प्राथमिकता कॉरीडोर के प्रत्येक निरीक्षण और सभी तरह की जांच ने मेट्रो रेल को परिचालन के अपने लक्ष्य के एक कदम और करीब ले आई है।

यह भी पढ़े : सरकार ने बनाई नई व्यवस्था, शहद से मीठी होगी किसानों की कमाई?

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img