Advertisment

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रचार वाहन रवाना

छपरा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार सारण द्वारा आगामी 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसे सफल बनाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को प्रचार वाहन को रवाना किया गया, जो गांव-गांव जाकर लोगों को लोक अदालत के बारे में जानकारी देगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग ने बताया कि देशभर में पांच करोड़ से अधिक मामले लंबित हैं। ऐसे में लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में सुलहनीय वादों का त्वरित निपटारा किया जाता है।

‘राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से मामलों का समाधान होने से समय और धन दोनों की बचत होती है’

उन्होंने कहा कि लोक अदालत में आपसी सहमति से मामलों का समाधान होने से समय और धन दोनों की बचत होती है। उन्होंने बताया कि सारण जिले में लगभग एक लाख 60 हजार मामले लंबित हैं, जिनमें से करीब 15 हजार मामलों के निपटारे का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए लोगों से अपील की गई है कि वे लोक अदालत में अपने सुलहनीय मामलों का निपटारा कराकर इसका लाभ उठाएं।

Chapra Lok Adalat 1 22Scope News

यह भी पढ़े : प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 22 पुरुष व 11 महिलाएं सफल

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Jharkhand Student Protest:JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन पर हेमंत सोरेन का बड़ा...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र आंदोलन पर कहा कि सरकार ने छात्रों की आवाज सुनी है। मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई होगी...

Hemant Soren Student Protest: JPSC-JSSC आंदोलन में बवाल के बाद हेमंत...

Hemant Soren Student Protest, रांची: JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार की मांग कर रहे उम्मीदवारों द्वारा सोमवार को विधानसभा का घेराव किए जाने...

Jharkhand Examination Reform Mission 2026:हेमंत सोरेन का Students के नाम संदेश,...

 हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव देने की अपील की है। सरकार ने सुझाव पोर्टल शुरू...