रांची. राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नौ मार्च को सिविल कोर्ट रांची में होगा. लोक अदालत की प्री- काउंसेलिंग बैठक जारी हैं, जो आठ मार्च तक होगी.
लोक अदालत को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से तैयारी की जा रही है. लोक अदालत की तैयारी के मद्देनजर डालसा सचिव राकेश रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को रांची के सभी मध्यस्थों के साथ बैठक की गयी.
बैठक में डालसा सचिव ने आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन के लिए मध्यस्थों को दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि न्यायालय में कोई भी
वाद लंबित हैं, तो राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन वादकारी अपने वादों का निबटारा करा सकते हैं, जिससे समय व धन की बचत होगी.
राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी अपराधिक सुलहनीय मामले,दीवानी से संबंधित मामले,दीवानी से संबंधित मामले श्रम से संबंधित वाद, वैवाहिक वाद परिवारिक वाद,उत्पाद से संबंधित मामले,चेक बाउंस के मामले,वन विभाग के मामले, बिजली से संबंधित मामले, ट्रैफिक चालान से संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण, मोटरयान, माप-तौल से संबंधित वाद का निबटारा होगा.


















