Mukhyamantri Gram Gadi Yojna में बड़ी गड़बड़ी का आरोप, छात्राओं और बुजुर्गों से वसूला जा रहा किराया, गलत रुट से चलने पर भी उठे सवाल

झारखंड के धनबाद जिले में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत चलने वाली बसों में अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि बसें तय रूट के बजाय दूसरे मार्ग पर चलाई जा रही हैं और योजना के तहत मुफ्त यात्रा के पात्र छात्रों व बुजुर्गों से किराया वसूला जा रहा है। इस संबंध में केलियासोल के मुखिया राजीव मंडल ने डीटीओ धनबाद से लिखित शिकायत की है।

Dhanbad: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार में Mukhyamantri Gram Gadi Yojna की शुरुआत की है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं. बुजुर्गो कई तरह के लोगों को मुफ्त में बस से सफर करने की सबुलियत दी गई है लेकिन झारखंड में कोई भी योजना भ्रष्टाचार की भेंट न चढ़े ऐसा नहीं हो सकता है। एक बार फिर झारखंड से भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है धनबाद में  Mukhyamantri Gram Gadi Yojna से किराया वसूली और गलत रुट पर चलाए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

गलत रुट से चल रही गाड़ियां

मिली जानकारी के अनुसार धनबाद के निरसा में  Mukhyamantri Gram Gadi Yojna तहत चल रही गाड़ी नंबर JH 10 CV 9201और JH 10 CY 8034 की परमिट शिमूलदान से लेकर धनबाद की सुनीता देवी के नाम से है लेकिन यह गाड़ी NH 19 रोड़ हाइवे होते हुए चिरकुंडा से धनबाद बस को चलाया जाता है।

किराया वसूला जाने का लग रहा आरोप

वहीं इस गाड़ी में छात्र-छात्राओं व बुजुर्गों से किराया भी वसूला जा रहा है। बता दें इस गाड़ी में 60 वर्ष प्लस वाले व्यक्ति को फ्री,छात्र-छात्राओं, स्वतंत्रता सैनी को फ्री और विकलांग को भी फ्री में ट्रैवल करने का प्रावधान है।

मुखिया ने डीटीओ सो की शिकायत

आपको बता दें कि यह मुख्यमंत्री ग्राम जो गाड़ियां हैं इनको पर किलोमीटर 18 रुपए के हिसाब से सरकारी राशि दी जाती है जिसमें रोजाना 6912 राशि मिलते हैं। तो फिर नियमों को ताक में रखकर गाड़ी का परिचालन हो रहा है। वहीं मुखिया केलियासोल के मुखिया राजीव मंडल ने लिखित डी टी ओ धनबाद को शिकायत की है।

Also read : झारखंड में “डायन-बिसाही” पर राज्यसभा में उठी आवाज, Deepak Prakash ने कड़े कदमों की मांग की

❓ Frequently Asked Questions

Q1. धनबाद में किस योजना को लेकर गड़बड़ी का आरोप लगा है?

धनबाद में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत चलने वाली बसों में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगा है।

Q2. बसों को लेकर क्या आरोप लगाए गए हैं?

आरोप है कि बसें तय रूट के बजाय दूसरे मार्ग पर चलाई जा रही हैं और मुफ्त यात्रा के पात्र छात्रों व बुजुर्गों से किराया वसूला जा रहा है।

Q3. किन बस नंबरों का इस मामले में जिक्र हुआ है?

बस नंबर JH 10 CV 9201 और JH 10 CY 8034 का इस मामले में उल्लेख किया गया है।

Q4. इस मामले की शिकायत किसने की है?

केलियासोल के मुखिया राजीव मंडल ने इस मामले की लिखित शिकायत डीटीओ धनबाद से की है।

Q5. मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत किसे मुफ्त यात्रा का लाभ मिलता है?

इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, छात्र-छात्राएं, स्वतंत्रता सेनानी और दिव्यांगजन को मुफ्त यात्रा का प्रावधान है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img