कटिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान कटिहार जिले को विकास योजनाओं की बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से कुल 409.31 करोड़ रुपए की 443 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 228.63 करोड़ रुपए की 257 योजनाओं का उद्घाटन और 180.68 करोड़ रुपए की 186 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन योजनाओं में सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा, शहरी विकास और पंचायत से जुड़ी कई अहम परियोजनाएं शामिल हैं। सबसे अधिक राशि ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं पर खर्च की जा रही है। आरडब्ल्यूडी कटिहार डिवीजन की 26 योजनाओं का उद्घाटन और 35 योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिसकी कुल लागत करीब 99.59 करोड़ रुपए है।
मुख्यमंत्री ने कहा- पुल निर्माण विभाग की एक महत्वपूर्ण परियोजना पर 70.68 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुल निर्माण विभाग की एक महत्वपूर्ण परियोजना पर 70.68 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा पंचायती राज विभाग की योजनाओं पर 44.7 करोड़ रुपए, आरडब्ल्यूयूडी मनिहारी की परियोजनाओं पर 40.64 करोड़ रुपए और आरडब्ल्यूडी बारसोई की योजनाओं पर 23.59 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में नगर निगम की 63 योजनाओं पर 20.52 करोड़ रुपए, पीएचईडी की 60 योजनाओं पर 25.74 करोड़ रुपए और शिक्षा विभाग की 11 योजनाओं पर 18.51 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से कटिहार में बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।



रतन कुमार की रिपोर्ट
Highlights


