मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर को दी 1333 करोड़ की सौगात, 22 विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर को दी 1333 करोड़ की सौगात, 22 विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

मुजफ्फरपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुजफ्फरपुर जिले के सकरा वाजिद पंचायत भवन परिसर से 1333.29 करोड़ रुपए की लागत से कुल 22 विकास योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार हर तबके तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। इस अवसर पर 1333 करोड़ की 22 योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री द्वारा कुल छह योजनाओं का उद्घाटन (83.32 करोड़ रुपए) और 16 योजनाओं का शिलान्यास/कार्यारंभ (1249.97 करोड़ रुपए) किया गया।

Goal 7 22Scope News

इनमें प्रमुख योजनाएं शामिल हैं

  • 32.32 करोड़ रुपए की लागत से पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास निर्माण।
  • 13.28 करोड़ रुपए की लागत से विद्युत शक्ति उपकेंद्रों का निर्माण।
  • 4.70 करोड़ रुपए की लागत से महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरपुर।
  • 589.05 करोड़ रुपए में गंडक नदी पर फतेहाबाद से चंचलिया तक उच्च स्तरीय पुल निर्माण।
  • 199.45 करोड़ रुपए में 12 प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह-आवासीय परिसर।
  • 184.32 करोड़ रुपए में डॉ. भीमराव अंबेडकर टेन प्लस टू आवासीय विद्यालयों का निर्माण।

जीविका दीदियों, पेंशनधारियों और लाभुकों से संवाद

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित जीविका दीदियों, पेंशनधारियों और अन्य लाभुकों से संवाद किया। लोगों ने सरकार के फैसलों पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इससे आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है और आत्मनिर्भरता बढ़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में हमने ‘स्वयं सहायता समूह’ को जीविका नाम दिया। आज जीविका दीदियां पूरे बिहार के विकास की रीढ़ हैं। सभी के सहयोग से बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है।

मानदेय और पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी गई है। जन वितरण विक्रेताओं का मार्जिन  मनी 90 से बढ़ा कर 137 प्रति क्विंटल कर दी  गई है। महिला रोजगार योजना और सामुदायिक विवाह मंडप निर्माण योजना को भी मिली मंजूरी। इसके अलावा उन्होंने रसोईया, किसान सलाहकार, गृह रक्षक, कालाकार पेंशन, वृद्ध जन, दिव्यांग, विधवा पेंशन, आंगनबाड़ी, सेविका और सहायिका आदि के मानदेय राशि में वृद्धि आदि के बहाने सरकार की उपलब्धियों को बताया।

यह भी देखें :

मानदेय में वृद्धि राशि को नीचे दर्शाया गया है

वर्ग                                             पहले मानदेय                            अब मानदेय
किसान सलाहकार                                       13,000                             21,000
रसोइया                                                   1,650                              3,300
गृह रक्षक                                                 774 (दैनिक)                      1,121 (दैनिक)
कलाकार पेंशन                                                                                   3,000 प्रतिमाह
वृद्धजन, दिव्यांग, विधवा पेंशन                          400                                  1,100
लेखापाल सह आईटी सहायक                          20,000                               30,000
आंगनबाड़ी सेविका                                      7,000                                 9,000
स्वच्छता पर्यवेक्षक                                       7,500                                 9,000
ग्रामीण आवास सहायक                                16,540                                19,675

कार्यक्रम में उपमुख्यमत्री सम्राट चौधरी के अलावा सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि, तिरहुत आयुक्त राज कुमार, डीएम सुब्रत कुमार सेन, डीआईजी चंदन कुशवाहा, एसएसपी सुशील कुमार, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी  मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : प्रशांत लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कहा- लिस्ट का इंतजार कीजिए…

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...