Gurugram Accident News: झारखंड के 6 मजदूरों के परिवारों को 20 लाख मुआवजा, संजय सेठ ने सौंपा Compensation Check

गुरुग्राम हादसे में मृत 7 मजदूरों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने चेक सौंपे, हरियाणा सरकार भी देगी आर्थिक सहायता।


Gurugram Accident News रांची: हरियाणा के गुरुग्राम में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले सात मजदूरों के परिजनों को मुआवजा प्रदान किया गया है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मृत श्रमिकों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये का चेक सौंपा। मृतकों में झारखंड के जमशेदपुर और ईचागढ़ के छह श्रमिक तथा राजस्थान के भरतपुर का एक श्रमिक शामिल है।

प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में 20-20 हजार रुपये नकद भी दिये गये हैं। इसके अलावा जिस कंपनी में सभी श्रमिक कार्यरत थे, उसके अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को रोजगार देने के लिए ऑफर लेटर भी सौंपा है।

Gurugram Accident News : एंबुलेंस से भेजे गये पार्थिव शरीर

हादसे में मृत सभी मजदूरों के पार्थिव शरीर एंबुलेंस के माध्यम से उनके पैतृक स्थानों पर भेज दिये गये। झारखंड के मृत श्रमिकों के शव जमशेदपुर और ईचागढ़ स्थित उनके गांवों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गयी, ताकि अंतिम संस्कार उनके घर पर ही किया जा सके।


Key Highlights

  • गुरुग्राम हादसे में मृत सात मजदूरों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा

  • मृतकों में झारखंड के छह और राजस्थान का एक श्रमिक शामिल

  • केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने परिवारों को चेक सौंपे

  • हर प्रभावित परिवार को 20 हजार रुपये नगद और रोजगार का ऑफर लेटर

  • पार्थिव शरीर एंबुलेंस से जमशेदपुर और ईचागढ़ भेजे गये


Gurugram Accident News : मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से की बातचीत

जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने देर रात हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद वे स्वयं गुरुग्राम पहुंचे और घटनास्थल तथा राहत व्यवस्था का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन, संबंधित कंपनी और प्रभावित परिवारों के बीच बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें मुआवजा देने पर सहमति बनी।

Gurugram Accident News : हरियाणा सरकार भी देगी आर्थिक सहायता

गुरुवार को गुरुग्राम पहुंचकर केंद्रीय मंत्री ने राहत कार्यों की समीक्षा की और सबसे पहले पार्थिव शरीरों को उनके गांव भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कंपनी की ओर से प्रत्येक प्रभावित परिवार को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। साथ ही हरियाणा सरकार की ओर से भी प्रत्येक परिवार को लगभग 19-19 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने की जानकारी दी गयी है।

Highlights

BJP के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना है बांकीपुर सीट, पार्टी...

पटना : राजधानी पटना के बांकीपुर के विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रहे नितिन नवीन को पार्टी आलाकमान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका...

बांकीपुर उपचुनाव की हुई घोषणा, 30 जुलाई को डाले जाएंगे वोट,...

पटना : भारत निर्वाचन आयोग ने राजधानी पटना की बेहद वीआईपी मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों की...

BCKU Protest News: ECL मुख्यालय तक क्यों पहुंचा मजदूरों का सैलाब?...

BCKU Protest News: शनिवार को निरसा इलाके में कोयला कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। BCKU के बैनर तले, हज़ारों कर्मचारियों ने मुगमा मोड़ स्थित...