Jharkhand Cyber Crime: 3 करोड़ से अधिक की Cyber Fraud में CID की कार्रवाई, घाटशिला और जमशेदपुर से तीन आरोपी गिरफ्तार

 झारखंड में 3 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी मामले में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई। घाटशिला और जमशेदपुर से तीन आरोपी गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगे थे लाखों रुपये।


Jharkhand Cyber Crime रांची: झारखंड में साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईडी रांची की टीम ने घाटशिला और जमशेदपुर में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर तीन करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी में शामिल होने का आरोप है। यह मामला रांची साइबर थाना में केस संख्या 24 26 के तहत दर्ज किया गया है।

सीआईडी टीम ने गुरुवार तड़के घाटशिला और जमशेदपुर में संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान घाटशिला के राम मंदिर के पास रहने वाले रोहित कुमार जैन को उसके घर से गिरफ्तार किया गया, जबकि जमशेदपुर से दो अन्य युवकों को हिरासत में लिया गया।


Key Highlights

  • तीन करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी मामले में सीआईडी की कार्रवाई

  • घाटशिला और जमशेदपुर में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया

  • डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर बुजुर्ग से 38.50 लाख रुपये ठगे

  • मोबाइल लोकेशन के आधार पर घाटशिला से रोहित कुमार जैन गिरफ्तार

  • आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज


Jharkhand Cyber Crime: मोबाइल लोकेशन से पकड़ा गया आरोपी

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात रांची से पहुंची सीआईडी टीम ने घाटशिला पुलिस के साथ मिलकर रोहित कुमार जैन के घर की घेराबंदी की। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी फोन पर पुलिस को चकमा देता रहा और खुद को पुरुलिया में होने का दावा करता रहा।

हालांकि पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी वास्तविक स्थिति का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी और उसके गिरोह पर तीन करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने का आरोप है।

Jharkhand Cyber Crime:डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगे 38.50 लाख

सीआईडी की साइबर थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में भी कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर गढ़वा के एक बुजुर्ग व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 38.50 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर बुजुर्ग को डराया और कहा कि उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया जाएगा। आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर बुजुर्ग से एक खाते में पैसे ट्रांसफर करने को कहा। भय के कारण पीड़ित ने आरोपियों द्वारा दिए गए खातों में 38.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज करायी।

Jharkhand Cyber Crime:कई धाराओं में दर्ज हुआ मामला

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318, 336, 340 और 61(2) के साथ आईटी एक्ट की धारा 66बी, 66सी और 66डी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...