हेमंत सोरेन की लोकप्रियता से घबरा गई है भाजपा – संजय यादव

रांची : भाजपा की मानव श्रृंखला महज कार्यकर्ता श्रृंखला बनकर रह गयी. झारखंड में हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार से भाजपा घबरा गई है। यह बातें झारखंड राजद के प्रधान महासचिव सह पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनता की सरकार चल रही है, इस सरकार से आम नागरिकों को कोई शिकायत नहीं है। विपक्षी पार्टी भाजपा को यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

कोरोना में जीवन बचाया, अब जीविका पर ध्यान

संजय प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा को रोजगार पर आरोप लगाने से पहले अपनी गिरेबां में झांकना चाहिए। हेमंत सोरेन की सरकार बनते ही कोरोना जैसी आपदा से लड़ना पड़ा, उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान सरकार की प्राथमिकता जीवन बचाना था। अब जब जीवन सामान्य हो रहा है तो सरकार की प्राथमिकता लोगों की जीविका को लेकर है, रोजगार को लेकर सरकार बेहतर प्रयास कर रही है।

किसानों की बात भाजपा नेताओं के मुंह से शोभा नहीं देती

संजय प्रसाद यादव ने कहा कि पिछले 8 महीने से देश का किसान सड़क पर बैठा है। पीएम मोदी और भाजपा की अड़ियल नीति की वजह से आंदोलन में शामिल सैंकड़ो किसान जान गंवा चुके हैं, और झारखंड में भाजपा के नेता किसानों के हितैषी बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार किसानों का ऋण माफ कर रही है।

रिपोर्ट : शहनवाज

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...