पताही में सीमेंट गोदाम में रखे LPG गैस के 36 सिलेंडर को किया बरामद, गोदाम को किया सील

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित एक सीमेंट गोदाम में रखे तीन दर्जन खाली एलपीजी गैस सिलेंडर को आरओ अनिल कुमार ने जब्त कर सीमेंट गोदाम को सील कर दिया है। पकड़ीदयाल एसडीओ मंगला कुमारी को गुप्त सूचना मिला कि प्रखंड मुख्यालय स्थित अमोद साह के प्रकाश ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकान के गोदाम से एलपीजी गैस का कालाबजारी हो रहा है और वहां भारी मात्रा में गैस सिलेंडर रखा है।

SDO कुमारी ने RO को उक्त हार्डवेयर दुकान में छापेमारी करने का निर्देश दिया

सूचना मिलते हो एसडीओ कुमारी ने आरओ अनिल कुमार को उक्त हार्डवेयर दुकान में छापेमारी करने का निर्देश दिया। एसडीओ के निर्देश पर आरओ ने दलबल एवं पुलिस बल के साथ उक्त सीमेंट गोदाम में छापेमारी कर एचपी भारत कंपनी के खाली 36 गैस सिलेंडर बरामद किया और गोदाम को सील कर दिया। प्रसासन के इस कार्रवाई से गैस कालाबजारियों में हड़कंप मच गया है।

Motihari Cylender 1 22Scope News

गुप्त सूचना मिली कि पताही अमोद साह के सीमेंट गोदाम से LPG गैस का कालाबजारी होता है – SDO मंगला कुमारी

एसडीओ मंगला कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पताही अमोद साह के सीमेंट गोदाम से एलपीजी गैस का कालाबजारी हो रहा है। सूचना के आधार पर आरओ अनिल कुमार द्वारा उक्त अमन ट्रेडर्स गोदाम में छापेमारी किया गया। जहां से एलपीजी गैस के 36 खाली सिलेंडर को बरामद कर उक्त गोदाम को सील कर दिया गया है। साथ ही आरओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Motihari Cylender 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : इजरायल-ईरान की लड़ाई का असर, घरेलू गैस सिलेंडर की कमी, कमर्शियल गैस सप्लाई बंद, बिहार के कई जिलों में दिख रहा असर

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jharkhand Liquor Scam: हाईकोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सरकार...

झारखंड शराब घोटाला मामले में बाबूलाल मरांडी की CBI जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है।Jharkhand...

Jharkhand Weather Alert: 29 अगस्त तक इन जिलों में भारी बारिश...

 झारखंड में बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव के कारण 29 अगस्त तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। रांची समेत कई...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...