होली-ईद पर प्रवासियों की पहली पसंद बनीं अंतर्राज्यीय बसें, 43 हजार से ज़्यादा ने किया सफर

पटना : होली और ईद के अवसर पर बिहार सरकार के स्तर से शुरू की गई विशेष अंतर्राज्यीय बस सेवा प्रवासी बिहारियों के लिए वरदान साबित हो रही है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की ओर से 23 फरवरी से संचालित इन एसी बसों में पिछले 18 दिनों में जबरदस्त भीड़ देखी गई है। आंकड़ों के अनुसार, इन बसों में 43 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया, औसतन 93 प्रतिशत सीटें फुल रहीं। यह सेवा बिहार से दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के लिए शुरू की गई है। कुल 118 एसी सीटर और स्लीपर बसों का परिचालन किया जा रहा है, जो प्रवासियों को ट्रेनों की भीड़ और महंगे विकल्पों से राहत दे रही हैं।

सबसे लोकप्रिय रूट : मुजफ्फरपुर-दिल्ली

निगम के मुताबिक, सबसे अधिक यात्रा मुजफ्फरपुर और दिल्ली के बीच दर्ज की गई। इस रूट पर अकेले 17,478 यात्रियों ने सफर किया।

अन्य प्रमुख रूटों पर भी यात्रियों की संख्या अच्छी रही

गया-दिल्ली और गुरुग्राम रूट पर 3,700 से अधिक यात्री

दरभंगा-गुरुग्राम – 4,200 से अधिक यात्री

पटना-दिल्ली – 3,200 से अधिक यात्री

पूर्णिया-गुरुग्राम – 3,100 से अधिक यात्री

दरभंगा-पानीपत व पूर्णिया-दिल्ली रूट पर तीन-तीन हजार से अधिक यात्री

पटना-गुरुग्राम – 1,900 से अधिक यात्री

पूर्णिया-अंबाला – 1,300 से अधिक यात्री

दरभंगा-दिल्ली – लगभग एक हजार यात्री

पटना-अंबाला – लगभग 800 यात्री

ऑनलाइन टिकट बुकिंग से ले सकते पसंदीदा सीट

यह सेवा प्रवासियों को किफायती किराए पर एसी बसों में आरामदायक यात्रा का विकल्प दे रही है। यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है, वे निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar.gov.in/पर जाकर अपनी पसंद की सीट भी चुन सकते हैं। साथ ही बसों में ऑन-स्पॉट बुकिंग भी संभव है। भुगतान के लिए यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ई-टिकटिंग की व्यवस्था की गई है। यह विशेष त्योहारी बस सेवा 23 मार्च तक जारी रहेगी।

यह भी पढ़े : सैयद अता हसनैन बने बिहार के 43वें राज्यपाल, संगम साहू ने दिलाई शपथ

Ranchi Railway Safety: लोदमा में WILD, 9 सेक्शन में HABD से...

रांची रेल मंडल में ट्रेनों की संरक्षा बढ़ाने के लिए लोदमा में WILD लगाया जा रहा है। HABD नौ सेक्शन में पहले से चालू...

JTET Exam 2026: 4.40 लाख अभ्यर्थी, एक हजार से अधिक केंद्रों...

झारखंड जेटेट परीक्षा की केंद्र निर्धारण प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 4.40 लाख अभ्यर्थियों के लिए राज्यभर में एक हजार से अधिक CCTV युक्त...

SSC CHSL 2026: 2536 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 7...

 SSC ने CHSL 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। LDC, JSA और DEO के 2536 पदों पर भर्ती होगी। आवेदन की अंतिम...