विधायक Roshan Lal Choudhary ने सदन में उठाया गंभीर मामला, कहा-झारखंड में तेजी से सूखे नशे का शिकार हो रहे युवा

Jharkhand: झारखंड विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है, बजट सत्र के दौरान सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्रों की समस्या उठा रहे हैं इसी बीच विधायक Roshan Lal Choudhary ने राज्य की बहुत गंभीर समस्या को सदन के पटल पर रखा है।

हजारीबाग और रामगढ़ में तेजी से युवा नशे की लत का शिकार हो रहे हैं

विधायक Roshan Lal Choudhary ने बजट सत्र के 14वें दिन प्रश्नकाल के दौरान ड्रग्स के अवैध कारोबार का तेजी से फैलाव और इसके आदी हो रहे युवाओं के भविष्य से जुड़ा मामला सदन में उठाया है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग और रामगढ़ में तेजी से युवा नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह से आपराधिक घटनाएं बढ़ रहीं हैं, इसपर नियंत्रण पाना बेहद जरुरी है, इसके लिए विशेष टास्क फोर्स के गठन की जरुरत है।

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने दिया जवाब

जवाब में प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने इसे बेहद गंभीर मामला बताया. उन्होंने एनडीपीएस (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) एक्ट के तहत पिछले तीन वर्षों में की गई कार्रवाई का ब्यौरा साझा करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कमी आई है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक एनडीपीएस एक्ट के तहत साल 2023 में 529 मामले दर्ज हुए और 773 गिरफ्तारियां हुईं. साल 2024 में 804 मामले दर्ज हुए और 1,062 गिरफ्तारियां हुईं. जबकि साल 2025 में कांड की संख्या घटकर 782 हो गई. इस साल 994 गिरफ्तारियां हुईं. प्रभारी मंत्री ने कहा कि हजारीबाग में साल 2019 से 2023 के बीच एनडीपीएस एक्ट के 183 मामले दर्ज हुई. लेकिन फरवरी 2026 तक सिर्फ 17 मामले दर्ज हुए हैं. इससे साफ है कि कार्रवाई का असर हो रहा है.

 

 

 

 

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...