सदन में बीजेपी विधायक के धरने को मंत्री इरफान ने बताया नौटंकी, जानिए और क्या कहा

रांची. झारखंड का विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। इसमें जमकर हंगामा हो रहा है। इस बीच बीजेपी विधायकों ने मुख्यमंत्री से घोषणा पत्र पर जवाब की मांग को लेकर वेल में धरने पर बैठक गये। लगातार हंगामा के बीच सदन की कार्यवाही को कल गुरुवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है। हालांकि बीजेपी विधायक सदन में अभी भी धरने पर बैठे हैं। इस पर झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने तंज कसा है और सदन में बीजेपी विधायक के धरने को नौटंकी बताया है। साथ ही कहा है कि लाहौर से उनके लिए बांग्लादेश होते हुए बिरयानी मंगवाएंगे।

सदन में बीजेपी विधायक का धरना

सदन में धरना को लेकर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि बीजेपी के विधायकों ने यह फैसला किया है कि जब तक मुख्यमंत्री युवाओं व अनुबंध कर्मियों के मुद्दों एवं अपने घोषणा पत्र के सारे वादे का सदन में स्पष्ट जवाब नहीं देंगे, तब तक भाजपा विधायक सदन नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को झारखंड के सभी विषयों जिसमें पारा शिक्षक, सहायक पुलिसकर्मी, मनरेगा कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका, एएनएम जीएनएम, होमगार्ड, पंचायत सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा ऑपरेटर, जेएसएलपीएस, नगर पालिका सफाई कर्मचारी, बीआरपी सीआरपी एवं सभी समस्त अनुबंध कर्मियों के स्थायीकरण, बेरोजगारी भत्ता, स्थानीय नीति, जेएसएससी घोटाला, जेपीएससी घोटाला आदि सभी विषयों पर मुख्यमंत्री को सदन के अंदर जवाब देना होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यदि सत्र के अंतिम दिन बोलकर चले जाएंगे तो अंतिम सत्र के कारण जनता को इन सभी विषयों पर जवाब नहीं मिल सकेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब तक मुख्यमंत्री इन सभी विषयों पर जवाब नहीं देंगे, भारतीय जनता पार्टी का कोई भी विधायक सदन से बाहर नहीं जाएगा। फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायक सदन में मौजूद है, जबकि सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11:00 बजे तक के लिए स्थगित हो चुकी है।

Bihar Cooperation Minister: धान खरीद और गोदाम निर्माण पर सख्ती, अधिकारियों...

Bihar Cooperation Minister: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने मगध और कोसी प्रमंडल के जिलों में विभागीय योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा...

Patna Pharma Raid: पटना में फार्मा कंपनी पर कार्रवाई, 10 दवाओं...

Patna Pharma Raid: बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित सेलुलस फार्मा प्राइवेट लिमिटेड में राज्य औषधि नियंत्रक की टीम ने औचक निरीक्षण किया।...

Siwan Junction Ticket Checking: RPF-GRP की टीम ने सिवान जंक्शन पर...

Siwan Junction Ticket Checking: सिवान जंक्शन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे की ओर से विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।...