गर्मी में पानी की किल्लत से निपटने की तैयारी, Dhanbad में शुरू हुआ ऑनलाइन शिकायत पोर्टल

Dhanbad: झारखंड में मार्च शुरु होने के साथ ही गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। गर्मी शुरु होते ही राज्य में पानी की समस्या भी बढ़ गई है। पानी की कमी के बीच Dhanbad वासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। आगामी गर्मी के मौसम में संभावित जल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

डीडीसी ने की समीक्षा बैठक

जल संकट की स्थिति से निपटने के लिए शनिवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने पीएचईडी प्रमंडल-1, प्रमंडल-2 और यांत्रिकी शाखा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले की जलापूर्ति व्यवस्था का आकलन किया गया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

24 घंटों में होगी मरम्मत

बैठक में डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले में बंद पड़े या खराब चापाकलों और जलमीनारों की मरम्मत 24 घंटे के भीतर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गर्मी के दौरान लोगों को पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए जलापूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारू रखना जरूरी है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया।

पोर्टल से करें शिकायत

आम नागरिकों की सुविधा के लिए Dhanbad प्रशासन ने एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल *[https://water-grievances.awcdhn.in](https://water-grievances.awcdhn.in)* और क्यूआर कोड की भी शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से लोग अपने क्षेत्र में खराब चापाकल या बंद जलमीनार की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। प्रशासन ने इन शिकायतों के समाधान के लिए 72 घंटे की समयसीमा तय की है, ताकि समस्याओं का जल्द निवारण हो सके।

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...