खेल, योग और जुम्बा के साथ फिटनेस का संदेश, पटना में सजा फिट इंडिया कार्निवल(Fit India Carnival)

Patna: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) द्वारा Fit India Carnival, 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों में फिटनेस, खेल एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में विभिन्न खेल संघों, खिलाड़ियों, फिटनेस प्रेमियों तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

फिटनेस की ओर बढ़ता बिहार

इस अवसर पर राज्य की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनका स्वागत स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, पटना के केंद्र प्रभारी सोमेश्वर राव चव्हाण द्वारा बुके एवं शॉल प्रदान कर किया गया। कार्यक्रम में एम. रामचंद्रुडु, आईएएस, निदेशक जनगणना, अजय कुमार, अध्यक्ष बिहार ओलंपिक एसोसिएशन तथा हरिद्वार से आए राकेश आचार्य जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में खेल मंत्री ने सभी को दैनिक जीवन में बुनियादी फिटनेस गतिविधियों को अपनाने की अपील की और कहा कि स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए नियमित शारीरिक गतिविधि अत्यंत आवश्यक है।

श्रेयसी सिंह ने कहा कि “Fit India Carnival केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक जन आंदोलन है

इस अवसर पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि “फिट इंडिया केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण की दिशा में एक जन आंदोलन है। हमें अपने दैनिक जीवन में खेल और शारीरिक गतिविधियों को शामिल कर फिटनेस को एक आदत बनाना होगा। ऐसे आयोजन समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

कार्यक्रम की शुरुआत जुम्बा सेशन से हुई, जिसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात अतिथियों के स्वागत के बाद पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

फिट इंडिया कार्निवल के दौरान ताइक्वांडो, वुशु एवं योग खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। विभिन्न खेल संघों की तरफ से सड़क पर डेमो सत्र आयोजित किए गए, जिससे खेलों और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ उनकी व्यापक दृश्यता सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में मल्लखंब, जिम्नास्टिक, अत्या-पत्या, स्केटिंग, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, वुशु, सेपक टकरा, योगासन, जुम्बा एवं मिनी जिम जैसे खेलों के स्टॉल और प्रदर्शन लगाए गए।

उद्घाटन के बाद खेल मंत्री ने सभी खेल स्टॉल एवं डेमो सत्रों का भ्रमण किया तथा खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। फिट इंडिया कार्निवल, 2026 के आयोजन ने समाज में फिट इंडिया आंदोलन को मजबूत करने तथा लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधियां अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img