Bihar Fuel Supply Update: एलपीजी, पेट्रोल-डीजल पर्याप्त, कालाबाजारी पर सख्त Action का आदेश

 बिहार में LPG, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य, सरकार ने कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, कंट्रोल रूम और निगरानी व्यवस्था मजबूत


Bihar Fuel Supply Updateपटना: बिहार में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में 16 मार्च 2026 को हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में तेल और गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ सभी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए।

Bihar Fuel Supply Update: आपूर्ति सामान्य, अफवाहों से बचने की अपील

बैठक में इंडियन ऑयल सहित अन्य पेट्रोलियम कंपनियों के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि राज्य में ईंधन और गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर गैस या ईंधन का अनावश्यक भंडारण न करें।
बताया गया कि राज्य में गैस आपूर्ति का 98.5 प्रतिशत हिस्सा घरेलू सिलेंडरों का है, जिसकी सप्लाई लगातार जारी है।


Key Highlights:

  • राज्य में LPG, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

  • अफवाहों से बचने और जमाखोरी न करने की अपील

  • कालाबाजारी और अवैध उपयोग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

  • सभी जिलों में कंट्रोल रूम और रोज प्रेस ब्रीफिंग की व्यवस्था

  • अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों को गैस आपूर्ति में छूट


Bihar Fuel Supply Update: कमर्शियल गैस पर आंशिक नियंत्रण, जरूरी सेवाओं को छूट

वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए एहतियातन व्यावसायिक गैस की आपूर्ति को सीमित किया गया है। हालांकि अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को इससे पूरी तरह छूट दी गई है, ताकि आवश्यक सेवाओं पर कोई असर न पड़े और उन्हें निर्बाध आपूर्ति मिलती रहे।

Bihar Fuel Supply Update:कालाबाजारी पर सख्ती, कंट्रोल रूम होंगे सक्रिय

मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और अनधिकृत उपयोग पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके तहत गैस एजेंसियों और गोदामों की नियमित जांच होगी और गड़बड़ी मिलने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए सभी जिलों में विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे।

Bihar Fuel Supply Update:हर दिन होगी प्रेस ब्रीफिंग, सोशल मीडिया पर अपडेट

अफवाहों पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों को निर्देश दिया गया है कि आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नियमित अपडेट दिया जाए। इसके अलावा हर दिन दोपहर 3 बजे जिला जनसंपर्क पदाधिकारी और एडीएम सप्लाई द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें जनता को ताजा स्थिति की जानकारी दी जाएगी।

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...