अंतिम समय बदला अमित शाह का कार्यक्रम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभा को किया संबोधित

अंतिम समय बदला अमित शाह का कार्यक्रम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभा को किया संबोधित

गोपालगंज : जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक मिंज स्टेडियम में कें मिंज स्टेडियम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम निर्धारित था। इस जनसभा में हजारों की संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग उनके भाषण को सुनने के लिए सुबह से ही पहुंच चुके थे। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे शहर में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और जगह-जगह बैरिकेडिंग के साथ कड़ी निगरानी रखी जा रही थी।

goal 22Scope News

अमित शाह ने NDA के समर्थन में की वोट की अपील

गृह मंत्री का गोपालगंज आगमन अंतिम क्षणों में स्थगित हो गया। इसके बाद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में अमित शाह ने केंद्र और राज्य में एनडीए सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यदि जनता पुनः एनडीए को अवसर देती है तो इन विकास योजनाओं को और गति और मजबूती दी जाएगी। सभा में मौजूद समर्थकों ने बड़े ध्यानपूर्वक गृह मंत्री का संबोधन सुना और बीच-बीच में तालियों की गूंज से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

यह भी देखें :

शाह के नहीं आने से सभा में आएं लोगों में निराशा

वहीं, अमित शाह का कार्यक्रम स्थगित होने के बाद मिंज स्टेडियम पहुंचे लोगों लोगों ने बताया कि वे गृह मंत्री को सीधे सुनने के लिए उत्सुक थे, लेकिन वीडियो संदेश के माध्यम से भी उन्होंने जनता को जोड़ने का कार्य किया। गोपालगंज में इस कार्यक्रम के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और कार्यक्रम के शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए।

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Also Read : लखीसराय में गरजे अमित शाह, घुसपैठिया और जंगलराज के बहाने किया हमला

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Delhi Bus Service 2026: बिहार से दिल्ली जाने वालों के...

Bihar Delhi Bus Service 2026, पटना: बिहार से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की गई है। राज्य के 13 जिलों...

Bihar Industrial Land Bank 2026: 706 करोड़ रुपये से बिहार में...

Bihar Industrial Land Bank 2026, पटना: बिहार में औद्योगिक बुनियादी ढांचे के विस्तार की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नालंदा,...

Giridih Cycling Rally 2026: बिरसा मुंडा के आदर्शों को याद कर...

Giridih Cycling Rally 2026: भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर...