Garhwa: Garhwa में नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष सोनी उर्फ दौलत सोनी को सोमवार को औपचारिक रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समाहरणालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने अध्यक्ष को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने क्या कहा-
शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने शहर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, पेयजल संकट के समाधान और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में काम करने का भरोसा दिलाया।
उपायुक्त ने दिया सहयोग का आश्वासन
Garhwa उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने अपने संबोधन में कहा कि नगर परिषद की नई टीम से लोगों की अपेक्षाएं काफी अधिक हैं। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपील करते हुए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
समारोह के दौरान अन्य निर्वाचित पार्षदों ने भी शपथ ली और अपने-अपने वार्डों के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास को लेकर उम्मीद जताई।
बधाई देने वालों का लगा तांता
शपथ ग्रहण समारोह के बाद समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया और अध्यक्ष को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। प्रशासन ने कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे उपाध्यक्ष अनीता प्रसाद शपथ ग्रहण लिया गया।


