केसी त्यागी का बड़ा ऐलान, खुद को पार्टी से अलग करने का लिया फैसला

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा चुनाव में जीत मिली है। अब वे बिहार से मुख्यमंत्री का पद छोड़कर आगे की राजनीति के लिए राज्यसभा जाएंगे। इस बीच अब जब वे दिल्ली जा रहे हैं तो जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद रहे केसी त्यागी का साथ उन्हें नहीं मिलेगा। त्यागी ने खुद को पार्टी से अलग करने का फैसला कर लिया है।

केसी त्यागी ने आज इस संबंध में पत्र लिखते हुए सार्वजनिक तौर से जानकारी दी है

केसी त्यागी ने मंगलवार यानी 17 मार्च को इस संबंध में पत्र लिखते हुए सार्वजनिक तौर से जानकारी दी है। बता दें कि वे जदयू के वरिष्ठ नेता रहे हैं। लंबे समय से जदयू से दूरी बनाए हुए थे। उनके बयानों को पार्टी अहमियत नहीं दे रही थी। हालांकि अबतक आधिकारिक रूप से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया था। अब केसी त्यागी ने जानकारी दी है कि उनकी जदयू की सदस्यता समाप्त हो गई है और उन्होंने अपनी सदस्यता का नवीनीकरण नहीं कराया है।

KC Tyagi 1 22Scope News

केसी त्यागी ने आगे की रणनीति के बारे में भी उन्होंने पत्र में जिक्र किया है

केसी त्यागी ने आगे की रणनीति के बारे में भी उन्होंने पत्र में जिक्र किया है। बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि 22 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित मावलंकर हॉल में समान विचारधारा वाले लोगों की एक बैठक होगी। इसमें देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी। इसके बाद आगे की दिशा तय होगी।

यह भी पढ़े : बिहार राज्यसभा चुनाव : संजय झा ने CM नीतीश को सौंपा जीत का प्रमाण-पत्र

निर्माणाधीन सदर अस्पताल भवन से गिरकर मजदूर की मौत, DM ने...

जहानाबाद : जहानाबाद सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन आठ मंजिला भवन में एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। भवन निर्माण कार्य में...

हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर...

Deoghar News: उदय शंकर सिंह ने किया 92 लाख की योजना...

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया...